Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ,शाखा- मुजफ्फरनगर ने जनपद प्रतापगढ की तहसील लालगंज के वरिष्ठ सहायक, सुनील कुमार शर्मा को ज्ञानेन्द्र विक्रम सिह यादव,उप जिलाधिकारी,लालगंज द्वारा पीट पीट कर अधमरा किये जाने व उसके बाद 2 अप्रैल 2022 की शाम को जिला चिकित्सालय मे छाती व गला दबाकर हत्या के आरोप के चलते मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया कि लालगंज प्रतापगढ के वरिष्ठ सहायक,सुनील कुमार शर्मा की मौत के मामले मे आरोपित किया कि प्रतापगढ जिला चिकित्सालय के सभी डॉक्टर एवं सीएमओ भी पूर्ण रूप से इस कुकृत्य मे सहभागी हैं।

इस प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना लालगंज,जनपद प्रतापगढ पर धारा 302, 308, 323, 452, 504 भादवि के अर्न्तगत ज्ञानेन्द्र विक्रम सिह यादव व अन्य 03 व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा कायम किया गया है, किन्तु अभी तक आरोपियो की गिरफ्तारी नही हुई है। जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियो मे अत्यन्त असन्तोष व्याप्त है।

पूरे प्रदेश का कर्मचारी इस विभत्स घटना से भयभीत है तथा अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार मे गुण्डा राज कायम है। यह कृत्य शासन व प्रशासन की छवि खराब कर रहा है। प्रान्तीय संघ ने मांग की है कि आरोपी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिह यादव की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हे सेवा से बर्खास्त किया जाये।

मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितो को एक करोड रूपये का मुआवजा दिया जाये। मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितो को तत्काल सेवायोजित किया जाए। प्रान्तीय संघ के आहवान पर आज दिनांक 4 अप्रैल को कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर तालाबन्दी करके गेट मीटिंग की गयी तथा शोक सभा करके निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के अन्दर आरोपी की गिरफ्तारी एवं उपरोक्त तीनो मांगे पूरी न होने पर प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अग्रिम आन्दोलन किया जाएगा।

परीक्षा को लेकर किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी बघरा द्वारा बालिका इंटर कॉलेज पीनना में प्रथम पाली में हो रही यू० पी० बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी बघरा सतीश गौतम द्वारा बालिका इंटर कॉलेज पीनना में प्रथम पाली में हो रही यू० पी० बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया गया, एवं मौके पर ही प्रकाश व्यवस्था और बेहतर करने के लिए अतिरिक्त एल०ई०डी० लाइट लगवाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + two =