Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विभिन्न कार्यक्रमों का होगा बालाजी जन्मोत्सव पर आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव नई मन्डी स्थित श्री बालाजी धाम मन्दिर परिसर मे 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक एक मेले के रूप मे आयोजित किया जा रहा है। मन्दिर परिसर मे आयोजित एक प्रेसवार्ता मे उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि श्री बालाजी सत्संग भवन मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ 11 अप्रैल को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगा।

कथा प्रतिदिन साढे तीन बजे से सायं सात बजे तक कथा व्यास अरविन्द दृष्टा जी द्वारा कराई जाएगी। 16 अप्रैल पुर्णिमा को श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन,छप्पन भोग व महाआरती के पश्चात भगवान श्री बालाजी की रथ यात्रा नई मन्डी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होती हुई। शहर व गांधी कालोनी की विभिन्न सडकों से गुजरेगी।

और वापिस मन्दिर प्रागण मे रात्रि मे मंदिर मे पहुंच कर सम्पन्न होगी। अगले दिन रविवार को बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमें मोना मेहता फतेहाबाद, संजू पागल हापुड, सरदार मंजीत गोरखपुर द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। तत्पश्चात अगले दिन सोमवार 18 अप्रैल को मंदिर प्रागण मे बाबा का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि श्री बालाजी भगवान की शोभायात्रा पर हैलीकॉप्टर द्वारा फूलो की वर्षा की जाएगी।उन्होने बताया कि बाबा की शोभायात्रा मे उत्तर भारत के 11 बैण्ड बाजे,ढोल ताशे आतिशबाजी के साथ सम्मलित होंगे।

शोभायात्रा मे बाबा श्याम खाटू वाले,बाबा अमरनाथ, बाबा बालक नाथ एवं प्रभु श्रीराम भी अपने-अपने रथों पर पूर्ण श्रृंगार के साथ लोगो को दर्शन देंगे। इस आयोजन मे गुरूजी चन्द्र किरण गर्ग,सुरेश चन्द्र बंसल, हरीशंकर तायल, समाजसेवी भीमसैन कंसल,विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा,श्याम गोयल, नितिन गोयल, जे.पी.चचा, मनोज खण्डेलवा, कैलाश गुप्ता, नवीन बिन्दल, श्रवण गुता, उदित गर्ग,अम्बरीश सिंघल आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + two =