Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण

चरथावल।(Muzaffarnagar News) एसपी सिटी मुजफ्फरनगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना चरथावल का वार्षिक निरीक्षण किया करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान एएसपी व सीओ सदर भी मौजूद रहे। चरथावल थाने का एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने वार्षिक निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चौक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्ण अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

एसपी सिटी ने चरथावल थाने पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थाना प्रभारी चरथावल को निर्देशित किया गया।

एसपी सिटी द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं तथा महिला अपराध सम्बन्धी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेइस अवसर पर सीओ सदर हेमन्त कुमार,एएसपी व थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोद्ध मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + two =