संपादकीय विशेष

अधिनियम का धड़ल्ले से मखौल: इंजन लगे रेहडे धडल्ले से दौड रहे है

मुजफ्फरनगर। यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में दुपहिया वाहनों को इंजन लगाकर बनाए गए रिक्शा, रेहड़े भी अहम हैं। शहर की सड़कों पर बेधड़क ऐसे जुगाड़ दौड़ रहे हैं। इनकी न तो पुलिस द्वारा कभी चेकिंग की जाती और न ही संभागीय परिवहन विभाग में इनका कहीं पंजीकरण ही होता है। मोटर अधिनियम का धड़ल्ले से मखौल उड़ाया जा रहा है।

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में रेहड़ों में दुपहिया वाहनों का इंजन जोड़कर बनाए जा रहे जुगाड़ नासूर साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर दिन भर ऐसे जुगाड़ भारी भरकम सामान और बाहर निकले हुए लोहे के एंगल एवं पाइप लिए दौड़ते नजर आते हैं

लेकिन कहीं भी इन्हें रोका नहीं जाता। पुलिसकर्मियों एवं यातायात कर्मचारियों की आंखों के सामने से ही ये हादसों को न्योता देते हुए फर्राटा भरते निकल जाते हैं। कम खर्च के चलते कुछ व्यापारी ऐसे रेहड़े से ही अपने माल को मंगवाने अथवा भिजवाने में प्रयोग कर रहे हैं।

न सिर्फ ऐसे वाहनों से जाम लग रहा है, बल्कि दुर्घटना होने का भी खतरा रहता है। खटारा वाहनों के इंजन एवं पुर्जों से बनाए जाने के कारण कई बार अनियंत्रित होकर दुर्घटना को अंजाम भी दे चुके हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 3 =