Kareena kapoor ने ब्लैक ड्रेस पहन बढ़ाई फैंस की धड़कन..
Kareena kapoor ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ झलकें शेयर की हैं. इनमें वह ऑल ब्लैक लुक में कहर ढा रही हैं. तस्वीरों में उन्हें स्लीवलेस जंपसूट में देखा जा सकता है, जिसका बैक डिजाइन बेहद स्टाइलिश है. उन्होंने अपने बैक को फ्लॉन्ट करते हुए भी पोज दिया है. इस ड्रेस को उन्होंने स्मोकी आई मेकअप, ओपन स्ट्रेट हेयर्स और कानों में राउंड गोल्ड इयरिंग के साथ टीमअप किया है.
तस्वीरों में वह गजब की ग्लैमरस और कातिलाना लग रही हैं. उनकी खूबसूरती देख फैंस भी दीवाने हुए जा रहे हैं. तभी तो सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस फायर और हार्ट इमोजीस से अपना प्यार लुटा रहे हैं. उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं
View this post on Instagram
फैंस की माने तो अदाकारा फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट आई हैं. बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स ने उनके स्टाइल की तारीफ की है. सोनम कपूर ने करीना की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘कमाल की दिख रही हो बेबो’.
बता देें कि बेबो का यह लुक यूनाइटेड नेशंस यंग चेंजमेकर्स कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के दौरान का है. वर्क फ्रंट की बात करें तो, जल्द करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं.
इस फिल्म में वह लंबे समय बाद आमिर खान के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह जल्द ही सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से ओटीटी डेब्यू करेंगी. यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

