वैश्विक

225 रुपए में मिलेगी खुराक: Covishield और BB ने Covaxin के Booster Dose के घटाए दाम

देश में रविवार (10 अप्रैल) से आम लोगों को कोरोना की बूस्टर या प्रिकॉशनेरी डोज लगनी शरू हो जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकरी के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के वे सभी लोग निजी टिकाकरण केंद्रों पर ये प्रिकॉशनेरी डोज लगवा सकेंगे, जिन्हें कोरोना की दूसरी डोज लगवाए 39 हफ्ते या 9 महीने का समय बीत चुका है।

केंद्र सरकार की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार निजी टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन के दाम में भी कटौती की गई है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविडशील्ड अब निजी टीकाकरण केंद्र पर 600 रुपए प्रति डोज से घटाकर 225 कर दिए गए हैं।

वहीं भारत बायोटेक के द्वारा निर्मित कोवाक्सिन के दाम भी 1200 रुपए प्रति डोज से घटाकर 225 कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बताया गया कि वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को निजी टीकाकरण केंद्र पर कोरोना वैक्सीन के चार्ज के अतिरिक्त 150 सर्विस चार्ज देना होगा।

टीकाकरण में कुल कितने पैसे लगेंगे इसकी जानकरी टीका लगवाने वाला व्यक्ति को–विन पोर्टल (Co-WIN Portal) पर पहले ही प्राप्त कर सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 10 =