Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर किये श्रद्धासुमन अर्पित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फायर स्टेशन झांसी की रानी जनपद मुख्यालय मुजफ्फरनगर, फायर स्टेशन बुढाना तहसील बुढ़ाना मुजफ्फरनगर एवं फायर स्टेशन जानसठ तहसील जानसठ में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर फायर स्टेशन मुजफ्फरनगर पर सी एफ ओ के नेतृत्व एवं फायर स्टेशन बुढाना पर क्षेत्राधिकारी बुढाना व प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के नेतृत्व में एवं फायर स्टेशन जानसठ में प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सोनू के नेतृत्व में शहीद अग्निशमन कर्मियों को रीत चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सलामी दी गई

सीएफओ द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को पिन फ्लैग लगाया गया। अन्य फायर स्टेशन पर प्रभारियों द्वारा अधिकारियों को पिन फ्लैग लगाया गया साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जनपद मुजफ्फरनगर, तहसील जानसठ, तहसील बुढाना क्षेत्रों में मोटर फायर इंजन व अन्य वाहनों द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाश्ांकर तिवारी,प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जानसठ सोनू,प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ,बुढाना अन्तराम, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सहित समस्त अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

युवक को तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सरेआम हाथों में देशी तमंचा लहराने वाले युवक को नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मखियाली गांव के निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऋषभ हाथों में देसी तमंचा लेकर सड़कों पर गुंडागर्दी दिखा रहा था, युवक की गुंडागर्दी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहा था। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने आज ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।

 

दो गायों को मारी टक्कर, एक की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर क्षेत्र के हाइवे पर तेज रफतार बस ने दो गोवंश को कुचल डाला जिसमे से एक गाय की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि दूसरी गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना मंसूरपुर हाइवे सीएनजी पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। गरीब पर दोहरी मार पड गयी एक गाय तो उसकी मर गयी वहीं दूसरी गम्भीर घायल हो गयी। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि बस रोडवेज की थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eight =