उत्तर प्रदेश

Banda News: प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में कराई चोरी, घटना का पर्दाफाश

Banda News: एक युवती द्वारा अपने ही घर में प्रेमी के साथ मिलकर गहनों की चोरी करने का खुलासा. 2 दिन पहले जब घर में कोई नहीं था तो प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी को बुलाकर खुद गहनों की चोरी कराकर और उनको बेचकर दोनों प्रेमी-प्रेमिका घर से रफूचक्कर होने की तलाश में थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गहनों को भी बरामद कर लिया है.

मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे की कच्ची गली का है. यहां दो दिन पहले 13 अप्रैल की रात को विष्णु श्रीवास नाम के एक व्यक्ति के घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए थे जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह आरोपी चोर विनीत गुप्ता तक पहुंच गई और जब पुलिस ने विनीत से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली. इसके बाद उसने जो खुलासा किया वह हैरान कर देने वाला था.

विनीत ने पुलिस को बताया कि वह विष्णु की बहन निशा से प्यार करता है. जब विष्णु 13 तारीख की रात को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था तो उस दिन घर पर सिर्फ निशा ही थी. निशा ने उसी रात अपने प्रेमी विनीत को घर बुलाया और उससे मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. 

गहने घर में एक जगह जमीन के नीचे गड़े हुए थे जिसकी जानकारी निशा को थी. उसने विनीत के साथ जमीन में गड़े गहने खोदकर विनीत को दे दिए. कुछ दिनों बाद दोनों का इन गहनों को बेचकर कहीं रफूचक्कर होने का प्लान था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 2 =