Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस कर्मियों सहित ट्रेनिग को आये जवानो को भी आग बुझाने की दी गई ट्रेनिग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद भर में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम किये जा रहे है जिसके चलते लोगों को आग से बचाव, आग कैसे बुझाई जाती है, आग लगने पर क्या करना चाहिए आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया व् समझाया जा रहा है

साथ ही साथ मॉक ड्रिल करते हुए आग पर काबू पाने के गुर भी यहां बताये व् सिखाये जा रहे है। आज प्रातः अग्निशमन विभाग द्वारा पुलिस लाईन में स्थित मैदान में पुलिस कर्मियों, ट्रेनिंग को आये जवानो और पुलिस के परिजनों को मॉक ड्रिल का आयोजन करते हुए आग से बचाव के उपाय सिखाये गए।

यहां मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने सभी पुलिस कर्मियों और जवानो को विस्तार से आग पर नियंत्रण, आग किस तरह बुझाई जाती है, आग लगने पर सर्वप्रथम क्या करना चाहिए आदि पर चर्चा के साथ इसके गुर समझाये व् सिखाये है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 18 =