10 डिवाइस में होगा लिंक: WhatsApp रोलआउट कर रहा नया सब्सक्रिप्शन फीचर
WhatsApp ने अभी हाल ही में बहुत से फीचर्स को रोलआउट करने के बारे में जानकारी दी थी। जिसके तहत 2 जीबी तक फाइल सेंडिंग, 32 लोगों को व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के जरिए कनेक्ट करने और ग्रुप से जुड़ी सुविधाएं शामिल थीं। वहीं व्हाट्सऐप को हाल ही में अपना मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर मिला है जो उपयोगकर्ताओं को एक बार में अधिकतम चार डिवाइस को कनेक्ट करने की अनुमति देता है।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैसेजिंग ऐप यूजर्स को कुछ अन्य सुविधा देने के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन फीचर रोल आउट कर रहा है। इसके तहत व्हाट्सऐप यूजर्स 10 डिवाइस तक लिंक कर सकते हैं। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों से एक साथ चैटिंग हो सकेगी। साथ ही स्मार्टफोन न होने पर भी अपने व्हाट्सऐप को 10 डिवाइसों में लिंक किया जा सकेगा। व्हाट्सऐप यह फीचर्स बिजनेस अकाउंट के लिए तैयार कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह केवली Business Account के लिए शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत 10 डिवाइस कनेक्ट करने के साथ ही लोगों को मैसेज भेजने के लिए पैसे देने होंगे। हालाकि कितना चार्ज लगेगा इसे लेकर स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट के लिए पेड सर्विस होने पर संदेह है। इसे जल्द ही शुरू किया जा सकता है।
फेसबुक का कहना है कि वह नए टूल्स पर काम कर रहा है ताकि बिजनेस को इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप यूजर्स के साथ इंटरैक्ट किया जा सके। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप यूजर्स को उन नंबरों को टेक्स्ट करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है, जो उनके स्मार्टफोन में सेव नहीं हैं। एंड्रॉइड वर्जन 2.22.8.11 के लिए व्हाट्सएप बीटा ने दिखाया कि कंपनी इसके लिए एक समाधान पर काम कर रही है।
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

