उत्तर प्रदेश

Jhansi News: अधिकारियों पर खफा हो उठे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात

Jhansi News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री Swatantra Dev Singh जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर यहां गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे.

इस दौरान नहर में गंदगी मिलने पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) खफा हो उठे और अफसरों को फटकार लगा डाली. साथ ही कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे. पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है.’

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक नहर में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं.

मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने पर कि वह इस संबंध में पता करते हैं, तो कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) भड़क उठे. उन्होंने कहा, ‘आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है. करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती.’

यूपी जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज जनपद झांसी में बढ़वार झील को गुरसहायं नहर से भरने हेतु फीडर कैनल निर्माण की परियोजना का निरीक्षण किया.

इस परियोजना को वर्षा ऋतु आने से पूर्व शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं.’ इसके साथ उन्‍होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा,’ जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद झांसी में 123.97 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ‘बढ़वार ग्राम समूह पेयजल योजना’ का स्थलीय निरीक्षण किया.’
बता दें कि इससे पहले स्‍वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) का विभाग अपना 100 दिन का एजेंडा जनता के सामने रख चुका है. इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि यूपी में जल जीवन मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने वर्ष 2024 तक हर घर में जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. जल जीवन मिशन देश और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा है. प्रथम चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में 66 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत काम किया जा रहा है.

नहर में गंदगी मिलने पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) खफा हो उठे और अफसरों को फटकार लगा डाली. साथ ही कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे. पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =