उत्तर प्रदेश

Mathura News: अशोक विहार कॉलोनी  में घर की छत पर मिला बुजुर्ग का लहूलुहान शव

Mathura News: अशोक विहार कॉलोनी  में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में उनके ही घर में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी व सीओ सिटी भी पूरे दलबल के साथ पहुंच गए और घटना के जल्द खुलासे के कई टीमों को लगाने की बात कही है। पुलिस  इस मामले को हत्या का बताते हुए जांच में जुट गई है।

अशोक विहार कॉलोनी निवासी करीब 80 वर्षीय हुकम चंद सैनी अपने बेटे व उसके बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात वह छत पर बने कमरे के बाहर चारपाई बिछाकर सो रहे थे। उनके पुत्र व बच्चे नीचे सोए हुए थे। सुबह जब बुजुर्ग हुकुम चंद सैनी के परिजन छत पर पहुंचे तो उनका लहूलुहान शव खाट पर पड़ा हुआ था।

यह देख मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में घटना की सूचना आस पड़ोस में लग गई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी सिटी एमपी सिंह फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल की जांच की गई।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी परिजनों ने किसी से अपनी दुश्मनी नहीं बताई है। कोई तहरीर भी नहीं दी है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक हुकुम चंद सैनी के घर से थोड़ा दूर रह रहे मृतक के दूसरे पुत्र अनिल कुमार सैनी से जब बात की गई तो उन्होंने घटना के विषय में कुछ भी पता होने से अनभिज्ञता जताई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =