Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

लॉकडाउन के चलते सब्जियों के दाम बढ़ने लगे: 100 रुपये किलो बिक रहा है भिंडी

Kerala Hotels Threaten Shutdown If Onion Prices Not Brought Under ...मुजफ्फरनगर। जिले में लॉकडाउन के चलते सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। सुबह छह से नौ बजे तक सब्जियों की दुकानें खुलने के साथ ही गली मोहल्लों में जाकर ठेले एवं रेहड़ी संचालक सब्जियां बेच रहे हैं।

20 रुपये किलो बिकने वाले आलू के दाम 30 रुपये हो गए हैं, जबकि गोभी के दाम भी दस रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा महंगाई की मार भिंडी पर है। भिंडी बाजार में एक सौ रुपये किलो बिक रहा है।

25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। इसके चलते जरूरत की चीजों की सप्लाई में परेशानी होने लगी है। प्रशासन ने सुबह छह से नौ बजे तक किराना, सब्जियों एवं फलों की दुकानें खुलने की छूट दे रखी है।

लॉकडाउन के चलते दिनोंदिन सब्जियों के दाम में इजाफा हो रहा है। जाट कॉलोनी में सब्जी बेच रहे मुस्तकीम ने बताया कि मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं। इसलिए उन्हें महंगी बेचनी पड़ रही हैं।

सब्जियों के दाम-
सब्जी एक सप्ताह पहले दाम वर्तमान दाम
आलू 20 30
मटर 30 35
टमाटर 30 40
गोभी 20 30
पत्ता गोभी 20 30
लौकी 30 35
पालक 20 30
भिंडी 80 100

फलों के दाम में हुआ इजाफा
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में सब्जियों के साथ ही फलों के दाम में भी इजाफा हुआ है। संतरा और पपीता 40 रुपये किलो बिक रहे हैं। केला 50 रुपये दर्जन तथा अंगूर 100 रुपये किलो बिक रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 2 =