वैश्विक

Noida: Garden Galleria Mall Murder Case में खुलासा, मारपीट से पहले ही बिल जमा कर दिया था ब्रजेश राय ने

Noida: Garden Galleria Mall के Lost Lemon Bar Murder Case में एक नया खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि बार के बाउंसर और कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट से पहले ही ब्रजेश राय ने अपना 7400 रुपये का बिल जमा कर दिया था. बार से जुड़े लोगों ने खुद यह जानकारी नोएड पुलिस (Noida Police) को दी है.

लेकिन इस खुलासे के साथ ही अब यह सवाल उठता है कि जब ब्रजेश ने बिल जमा कर दिया था तो फिर मारपीट क्यों हुई, पार्टी में इतने लोगों के बीच में सिर्फ ब्रजेश को ही निशाना क्यों बनाया गया. साथ ही यह बात भी सामने आई है कि घायल ब्रजेश को लेकर उसके दोस्त पहले थाने गए थे. लेकिन थाने में हालत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया था.

गार्डन गैलरिया मॉल में मारे गए ब्रजेश का अंतिम संस्कार उनके गृह जनपद सिवान, बिहार में हो चुका है. दूसरी ओर नोएडा पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच मृतक ब्रजेश के पिता श्रीकांत राय ने एक बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वो अपने बेटे के हत्यारों को छोड़ेंगे नहीं. अंतिम संस्कार की सभी क्रियाएं पूरी होने के बाद वो अपनी पत्नी के साथ बहु को लेकर नोएडा आ रहे हैं. पुलिस से लेकर कोर्ट तक हर स्तर पर उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है.

पुलिस पूरी घटना की हकीकत जानने के लिए बार और मॉल के सीसीटीवी को खंगाल रही है. गौतम बुद्ध नगर के सीपी आलोक कुमार सिंह की सिफारिश पर बार को सील करने के साथ ही आबाकरी विभाग ने बार का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. सूत्रों की मानें तो बार का लाइसेंस मुरादाबाद के रहने वाले किसी व्यक्ति के नाम है, जबकि नोएडा का रहने वाला लव धींगरा बार का संचालन कर रहा था.

पत्नी पूजा ने पुलिस समेत बार के संचालक और बाउंसर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही ब्रजेश के दोस्तों को भी आरोपों में शामिल किया है. घटना वाले दिन से ही पूजा एक ही सवाल पूछ रही थी. पूजा का सवाल पुलिस और ब्रजेश के दोस्तों से था. पूजा का कहना है कि जब पार्टी करने 5-6 लोग साथ गए थे तो बार में सिर्फ उसके पति को ही क्यों निशाना बनाया गया. वहीं पूजा का कहना है कि उन्हें ब्रजेश की मौत के बारे में किसी ने भी सही से सूचना नहीं दी.

सुबह के वक्त तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर वो खुद ही अस्पताल पहुंची थीं. पूजा का कहना है कि मैं ब्रजेश के दोस्तों से एक बात पूछना चाहती हूं कि वो लोग बार में साथ क्या कर रहे थे. जब मेरे पति को पीटा जा रहा था, जब उनका मर्डर कर दिया तो उन्होंने मुझे एक फोन कॉल कर जानकारी देना भी ठीक नहीं समझा.

पूजा का आरोप था कि बृजेश के मर्डर में दोस्त, बार के मालिक, कर्मचारी सब शामिल हैं. दोस्तों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. और ऐसे दोस्त भी किसी को न मिलें. जिस पर दोस्तों ने ब्रजेश को घायल अवस्था में पहले थाने और फिर अस्पताल ले जाने की पूरी कहानी बताई है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − four =