Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का समापन

भोपा। (Muzaffarnagar News)  भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। भाजपा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे पधारे वक्ताओें ने पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी के उददेश्य,सरकार के कार्यो एवं लक्ष्य तथा पार्टी की नीतियों आदि विभिन्न बिन्दुओ पर अपने विचार रखे।

प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम मे चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के आज तीसरे व अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संस्कारवान बनाती है।

उन्होने कहा कि सेवा ही परम धर्म है। शिक्षा ही मनुष्य को संस्कारवान बनाती है। कार्यक्रम मे पधारे मेरठ के सांसद राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार नागरिक सुरक्षा की दिशा मे बहुत काम कर रही है।

उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मे कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। प्रदेश मे कानून का राज कायम है। उन्होने कहा कि मेरठ का सोतीगंज अवैध वाहनो के कटान आदि के लिए काफी चर्चित था। परन्तु योगी सरकार मे ऐसे तत्वों पर नकेल कसने का काम किया है। सरकार द्वारा ऐसे तत्वों पर नकेल कसी जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + ten =