Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनपद जाट महासभा द्वारा जनप्रतिनिधियों के सम्मान मे समारोह

 मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद जाट महासभा द्वारा समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों,विधान परिषद सदस्या श्रीमति वन्दना वर्मा,विधायक राजपाल सिंह बालियान,विधायक पंकज मलिक,विधायक प्रसन्न चौधरी के सम्मान मे गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार मे सम्मान समारोह बडे ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने की व संचालन सुन्दरपाल सिह व युद्धवीर सिह द्वारा किया गया। सर्व प्रथम सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियां द्वारा चौ.चरणसिंह जी की आदमकद प्रतिमा को पुष्प मालाएं अर्पित की गयी। तत्पश्चात गायत्री मन्त्र के साथ मनोहर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

 कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रमुख संरक्षक कुंवर विजयराज, जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान, महामन्त्री सुन्दरपाल सिंह आदि के समक्ष दीप प्रज्जलवित कर तथा मॉ सरस्वती को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मंगल कार्य में संरक्षक मांगेराम वर्मा, देवीसिंह सिम्भालका संरक्षक, गजेन्द्र पाल मुख्य संपादक, डा.उदयवीर सिह संरक्षक,रामपाल वर्मा संरक्षक आदि ने जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ मे जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने जनपद जाट महासभा की गतिविधियों व उपलब्धियों से अवगत कराते हुए सभी सम्मानित जन प्रतिधिनिधियों का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।

तत्पश्चात जनपद महासभा का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जनपद जान महासभा के संरक्षकों व कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने अपने लोकप्रिय जन प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढाकर तथा जनपद जाट महासभा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम के उपरान्त जाट महासभा ेक गरिमा पूर्ण मंच से खचाखच भरे सभागार मे अपने सम्बोधन मे सभी जनप्रतिनिधियों ने जाट महासभा की दशा और दिशा के सम्बन्ध मे अपने विचार व्यक्त करते हुए जाट समाज की और अधिक प्रगति की और ले जाने के लिए अमूल्य सुझाव रखे।

तथा जनपद जाट महासभा के प्रति आभार प्रकट करते हुए देश और समाज के विकास के लिए अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन सर्वे भवन्तु सुखिनः की मंगल कामना राष्ट्रगान तथा भारत माता के जयकारो के साथ हुआ। सम्मान समारोह के आयोजन मे युद्धवीर सिह, महकार सिंह,ब्रजवीर सिह एड.,डा.रविन्द्र सिह,डा.जीत सिह, मनोज कुमार, धर्मवीर सिह मलिक,मनोज राठी, पूर्व प्रधान ब्रहमसिह, प्रबन्धक कर्नल ओमप्रकाश,तेजपाल सिंह सहरावत, संजीव कुमार पचैण्डा, संरक्षक चौ.जगवीर सिह

अनिल चौधरी मुन्नू, यशपाल सिह,चौ.भंवरपाल, ओमपाल आर्य, विरेन्द्र पंवार, चौ.सतीश बालियान सरवट ग्राम प्रधान, श्रीमति सुशीला, चौ.नरेन्द्र सिह, फल सिह, रिषीपाल सिह, विजय कुश, योगेश योगेश कुमार आदि जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी मुन्नू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =