Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दुकानो पर हो रहे राशन वितरण का मौके पर जाकर निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आज उचित दर की दुकानो पर हो रहे राशन वितरण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा लागातार सोशल डिस्टैंंसग का प्रयोग करने के निद्रेश दिये जा रहे है। उन्होने राशन डीलर को निर्देश दिये सोशल डिस्टैंसग का पालन कराया जाये।

राशन वितरण ई-पाश मशीनो के माध्यम से ही किया जाये। उन्होने कहा कि यह वितरण प्रातः ६ बजे से रात्रि ०९ बजे तक किया जायेगा। उन्होने कोटेदारों से कहा कि ई पोस मशीने प्रातः ६ बजे से रात्रि ०९ बजे तक खुली रहेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि राशन का वितरण सोशल डिस्टैंसिंग का प्रयोग कर किया जाये। किसी भी स्थिति में दुकान पर कोई भीड इक्कठी न होने पाये। उन्होने बताया कि जनपद में प्रचलित राशन कार्डधारकों में से समस्त अन्त्योदय कार्डधारक, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में सम्मिलित मनरेगा जॉब कार्डधारक,पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में सम्मिलित श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में सम्मिलित दिहाडी मजदूर, जो नगर निकाय विभाग में पंजीकृत है।

ऐसी श्रेणी के व्यक्तियों को एक माह का निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होने बताया कि उपरोक्त श्रेणियो के अतिरिक्त अन्य पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारको को पूर्व की भांति निर्धारित मात्रा व मूल्य पर ही राशन वितरित किया जायेगा।

उन्होने कहा कि दिहाड़ी मजदूर, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, पात्रतानुसार उनका राशन कार्ड बनाया जाना है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्राप्त खाद्यान्न उक्त माह में उपलब्ध होने की स्थिति में नये राशन कार्डधारकों को अनुमन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकता है।

वितरण के समय ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले राशन लेने वाले व्यक्ति का अंगूठा अच्छे से साबुन से हाथ धुलवाये जाने के पश्चात् ही मशीन पर अंगूठा लगाया जाये। दुकान पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। कोई भी व्यक्ति एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। इस अवसर पर लोगों से घरों में ही रहने की अपील भी की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =