Muzaffarnagar नई मंडी क्षेत्र में पालिका द्वारा सप्लाई किया जा रहा गंदा पानी, BJP सभासद विपुल की भी नहीं सुन रहे निरंकुश अधिकारी
Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर) । नई मंडी में पिछले 40-50 दिन से बदबूदार व गंदा पानी आ रहा है जिसकी टी डी एस भी 250 के आस पास आ रही है, क्षेत्र वासी लगातार शिकायत कर रहे है. बीजेपी सभासद और इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष सभासद विपुल भटनागर का कहना है की उनके घर में भी पानी बहुत ख़राब आ रहा है परंतु लगातार शिकायतोंके बाद भी विभाग इसे हल नहीं कर पाया है ऐसा लगता है नगरपालिका निरंकुश हो गई है।
#Muzaffarnagar नई मंडी में पिछले 40-50 दिन से बदबूदार व गंदा पानी आ रहा है जिसकी टी डी एस भी 250 के आस पास आ रही है क्षेत्र वासी लगातार शिकायत कर रहे है नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी आते है पानी का सैम्पल ले कर चले जाते है,न तो गुणवत्ता की जाँच करते है न सही करने का उपाय करते है pic.twitter.com/jeMSo64nQO
— News & Features Network (@mzn_news) May 4, 2022
नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी आते है पानी का सैम्पल ले कर चले जाते है व पानी में क्लोरीन होने का टैस्ट करके दिखाते है परंतु न तो गुणवत्ता की जाँच करते है न उसके सही करने का उपाय करते है. स्थानीय सभासद विपुल भटनागर अनेक बार शिकायत कर चुके है व जलकल विभाग की टीम को साथ ले कर कई बार मौक़ा मुआयना भी करा चुके है, परंतु अभी तक नगरपालिका नहीं जागी.
पालिकाध्यक्ष भी बेबस
चेयरमैन अंजु अग्रवाल द्वारा भी कई बार निर्देशित किया जा चुका है परंतु हाल जैसे के तैसे ही है. गौशाला रोड पर भावना गर्मेंट्स के स्वामी बताते है कि नगरपालिका के पानी से लोगों के आर ओ भी ख़राब हो रहे है वो स्वयं दो बार ठीक करा चुकी है.
दुकानदार कर रहे प्रयास
वकील रोड पर रहने वाले जुगल व प्रदीप भी अधिकारियों को कई बार पानी का नमूना दे चुके है गर्मी के इस मौसम में जहा बीमारियों का समय चल रहा है मंडी वसियों के कई घरो में लोग गंदे पानी की वजह से टाईफोईड जैसी बीमारी झेल रहे है.
निरंकुश हो चुकी है व्यवस्था: सभासद का कहना

सभासद विपुल भटनागर इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (Muzaffarnagar Chapter) के चैयरमैन भी हैं। साथी इंडस्ट्रीज के क्वालिटी इंजीनियरों के द्वारा भी उन्होंने जांच कराई हैं और नगरपालिका के कर्मचारी भी नमूने लेकर गए हैं मगर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही हैं।
हर माह मोटी सरकारी तनख्वाह पर मौज कर रहे नगरपालिका के कर्मचारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी नही सुन रहे। सभासद विपुल भटनागर बताते हैं कि, इस घटना के अनेक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं मगर पालिका कर्मचारियों के सिर पर जूं तक न रेंगी।
अब सभासद भी क्या करे, क्योंकि सप्लाई का भार पालिका के डायरेक्ट नियंत्रण में हैं।अब देखना ये हैं कि, बीजेपी के राज में पालिका प्रशासन जागता हैं या और मोटी कुम्भकर्णी नींद में विलीन होता हैं। उल्लेखनीय हैं कि बदबूदार, कीड़े वाले गन्दे पानी की सप्लाई स्वतः ही गम्भीर बीमारियों को दावत दे रहीं हैं।
#Muzaffarnagar #Viral नई मंडी के गौशाला रोड का यह हाल है नगर पालिका की पानी की सप्लाई में करीबन 4 महीने से बहुत ही खराब आ रही है। जिस में कीड़े आने लगे है।पर कई बार कहने के बाद भी पानी साफ नहीं हो रहा है। क्या स्वच्छ भारत अभियान ऐसे ही सफल होगा पालिका द्वारा? pic.twitter.com/usiGSoUssU
— News & Features Network (@mzn_news) April 27, 2022


