उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: गाने को लेकर घरातियों-बारातियों में मारपीट, युवक शाह की हत्या

Sonbhadra News: बिहार -धौरा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर में आई बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान बारातियों की साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक युवक की हत्या हो गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को 4 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

बृजराज कनौजिया के लड़के की बारात पन्नूगंज क्षेत्र के पचोखरा गांव में गत रविवार की रात रामजनम के यहां बारात आई थी। रात में ही आर्केस्ट्रा के किसी गाने को लेकर घरातियों-बारातियों में विवाद हो गया।

इससे खफा कुछ लोगों ने बारातियों की पिटाई कर दी। सुबह होने पर यानी सोमवार को मारपीट वाले स्थल के पास स्थित श्रीराम कनौजिया के घर के पीछे स्थित कुएं में एक बाराती की लाश मिली तो हड़कंप मच गया। उसकी शिनाख्त शाह निवासी सिकरी के रूप में हुई। इसके बाद मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। वहीं डीआईजी-एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह  ने आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मंगलवार को एसएसआई मनोज कुमार सिंहकी अगुवाई वाली पुलिस टीम ने पचोखर मोड़ से चंदन त्रिपाठी, सुरेश, बुडुक और सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अकबर अली फरार मिला, जिसकी तलाश जारी है।

घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मृतक के बड़े पिता जवाहिर शाह ने पुलिस को दी तहरीर में सरोज की हत्या करने और शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नाच-गाने के दौरान पचोखर गांव के चंदन त्रिपाठी, सुरेश, बुड़ुक, सत्यप्रकाश, अकबर अली ने मारपीट की

जिसमें अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरी निवासी सरोज कुमार, छत्रधारी राम, रामराज बरेठा, संतोष शाह, अजय कुमार घायल हो गए। इसमें सरोज की मौत हो गई। आरोप लगाया कि घटना पर पर्दा डालने के लिए उसकी हत्या करने वालों ने उसका शव पास के कुएं में डाल दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =