Muzaffarnagar News: विधानसभा एवं एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हम सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह करना चाहिए। किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने से एक और जहां हम अपने दायित्व का निर्वाह करते हैं। वहीं दूसरी और सकुशल कार्य सम्पन्न होने पर आत्मिक सुख प्राप्त होता है। अतः अपने कर्तव्यो के प्रति निष्ठावान रहें।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे आयोजित सम्मान समारोह मे उपस्थित अधिकारियों/विभाग प्रमुख को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने उक्त उदगार व्यक्त किए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला पंचायत सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022, एवं एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न कराये जाने के लिए चुनाव के दौरान विभिन्न चुनावी तैयारियो/व्यवस्थाओ को समय से पूर्ण कराकर निर्विध्न चुनाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव,एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी टै्रफिक कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार,जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, वरिष्ठ सहायक सूचना विभाग अनमोलल त्यागी, एसडीएम सदर परमानन्द झा सहित समस्त एसडीएम,सीओ तथा कई अन्य विभाग प्रमुख को चुनाव के दौरान अपने दायित्वो का समुचित निर्वाह करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तथा उम्मीद की कि भविष्य मे सम्मानित होने वाले समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण अधिनस्थों के साथ टीम वर्क मे इसी प्रकार अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमताओं का परिचय देंगे।
बाइक सहित दबोचा


जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, एक मो०साईकिल स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद की। अभियुक्त नजर अब्बास उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।









