उत्तर प्रदेश

Chitrakoot News: हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की मां को गोली लगने से मची अफरा तफरी

Chitrakoot News: जिले में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की देर शाम कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में हर्ष फायरिंग करने पर दूल्हे की मां को गोली लग गई। आनन फानन में उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। चार दिन पहले ही राजापुर थाना क्षेत्र के नोनागर गांव में बारातियों की हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दो बहनोई व ताऊ की गोली लगने से जान गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे।

कुंजन पुरवा निवासी मुन्ना उर्फ भोला के बेटे शिवबरन की शादी थी। शुक्रवार को उसका तिलक का कार्यक्रम था। देर शाम कार्यक्रम के दौरान एक रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग की। तमंचे से निकली गोली दूल्हे की मां को लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर्ष फायरिंग करने वाला रिश्तेदार मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

घटना के बाद सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय सबसे पहले मौके पर पहुंच गए। उनके बाद ही सदर कोतवाल राजीव सिंह पहुंच पाए। सीओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले रिश्तेदार साढू उर्फ पंचमलाल को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + twenty =