Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम चन्द्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं

बुढाना। (Muzaffarnagar News) सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम व एसएसपी ने फरियादियों की समस्याआें को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से सैकडो लोग विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं से अधिकारियो को अगवत कराया।

उल्लेखनीय है आज तहसील समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बुढाना पहुंचे डीएम चन्द्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव ने तहसील दिवस पर आए व्यक्तियों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया।

तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओ के निराकरण मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होने कहा कि तहसील समाधन दिवस की सार्थकता तभी है कि जब फरियादियो को अपनी समस्या के समाधान के लिए फिर से तहसील,थाना अथवा सम्बन्धित विभाग के चक्कर ना लगाने पडें।

तहसील दिवस के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने नागरिकों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान एसडीएम बुढाना अरूण कुमार, तहसीलदार बुढाना,सीओ फुगाना शरद चन्द्र शर्मा तहसीलदार बुढाना, इंस्पैक्टर जितेन्द्र यादव, बुढाना आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना बुढाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक किया गया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया।

एसएसपी द्वारा सीसीटीएनएस् कार्यालय के निरीक्षण उपरान्त महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान ले व त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में मौजूद अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए थाना प्रभारी बुढाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

खतौली।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी खतौली की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील खतौली में किया गया। शासन के निर्धारित आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में तहसील खतौली में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय एवं तहसीलदार खतौली श्रीमती आरती यादव द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त अधिकारियों द्वारा अमदृजनमानस की समस्याओं को सुनकर कुछ शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया एवं अन्य शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषित कर दी गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =