Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में तैनात स्टाफ नर्स रुबीना के द्वारा रिश्वत लेते वीडियो वायरल, संविदा समाप्त

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सायं उनके संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो आई

जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में तैनात स्टाफ नर्स रुबीना (संविदा कर्मी) के द्वारा अनुचित तरीके से धन की मांग की जा रही है जिस पर उनके द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स रुबीना को अस्थाई रूप से संविदा समाप्त की गई है

साथ ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम और डॉ प्रशांत कुमार को जांच के लिए नामित किया गया है, तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि वे 3 कार्यदिवस के अंदर उक्त प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें जिससे कि आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − one =