Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 10 वर्षो मे राजनीति मे बहुत बडा परिवर्तन आया, अब जोडतोड की राजनीति चलती है-मेघायल के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जाट समाज बहुत होशियार समाज है। राजनैतिक क्षेत्र मे इस समाज की अहम भूमिका है। राजनीतिक हवा को देखते हुए यह समाज चुनाव के दौरान खुद अपनी भूमिका तय कर लेता है। पिछले 10 वर्षो मे राजनीति मे बहुत बडा परिवर्तन आया है। अब जोडतोड की राजनीति चलती है।

जबकि पूराने समय मे आपसी सम्बन्ध एवं सौहार्द को तवज्जो दी जाती थी।जनपद मे एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मीडिया से रूबरू होते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सब समय के बदलाव हैं। अब राजनीति के क्षेत्र मे बहुत तब्दीलियां आ गई हैं। उन्होने कहा कि अब वे राजनीति मे नही हैं, परन्तु राजनैतिक अनुभव के कारण ही आज के बदलते परिवेश मे मौजूदा राजनैतिक परिचर्चा की जा सकती है।

आज दोपहर के वक्त पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास पर पहुंचे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। राज्यपाल सत्यपाल मलिक का पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास पर पहुंचने से पहले मंसूरपुर क्षेत्र मे जोर शोर से स्वागत किया गया।

श्री मलिक घासीपुरा स्थित श्री राम दरबार मंदिर पहुंचे तथा आरती मे शामिल हुए। पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास पर पूर्व सांसद कादिर राणा,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व मंत्री राजकुमार यादव आदि ने उनका अभिनन्दन किया। बतादें की सत्यपाल मलिक मूल रूप से बागपत जनपद के निवासी हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + six =