Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओंं को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News)  मिशन शक्ति के तहत रोजाना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहां आज रामराज में चलाये गये अभियान के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला दरोगा ने कहा कि शोषण घर में दिखे या कोई बाहर करे, ऐसे में छात्राएं चुप न बैठें।

पुलिस के अलावा हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाकर पीड़ा बताएं। शोषण करने वालों का कानूनी रूप से उपचार किया जाएगा। इसके बाद छात्राओं और महिलाओं को डायल-११२, १०९० और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे पूर्व कस्बे में स्कूल, कालेजों के आसपास महिला दारोगा ने एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ घूमकर छात्राओं को जागरूक किया। बाइकों पर घूम रहे युवकों को पकड़कर उसने पूछताछ की गई। फटकार लगाकर उन्हें चलता किया गया।

छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, समस्या और उसके समाधान के बारे में बताया गया। इसके बाद गालिबपुर के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता सभा की गई, जिसमें अभिभावकों को बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया, जबकि छात्राओं को महिला हेल्पलाइन को किन परिस्थिति में मिलाना चाहिए, इसकी जानकारी दी। महिला दारोगा ने छात्रों से सवाल भी किए, जिनका उत्तर बताकर उन्हें सचेत और सावधान रहने के उपाय बताए गए।मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

विद्यालय का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  खण्ड विकास अधिकारी सदर द्वारा ग्राम पंचायत नसीरपुर के प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र, सार्वजनिक शौचालय एवं ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत नसीरपुर के प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र, सार्वजनिक शौचालय एवं ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में बिजली की फिटिंग को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए गए, एवं मौके पर ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पीएमएस संघ शाखा मुजफ्फरनगर की जिला अस्पताल प्रांगण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, मुख्य चिकित्साधीक्षक (पुरुष एवं महिला) के सानिध्य में डॉक्टर नवनीत बंसल अध्यक्ष व डॉ विनीत कौशिक सचिव द्वारा आहूत की गई। उक्त बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सचिन वैश्य व प्रदेश महासचिव डॉ अमित सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक में चिकित्सकों की प्रदेश स्तरीय समस्याओं का निराकरण पर लंबी चर्चा हुई। संगठन ने सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का निर्णय लिया परंतु कहा कि अपने अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा चिकित्सकों को मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा गया तथा आश्वासन दिया कि चिकित्सकों की किसी भी समस्या के लिए पी एम एस संघ व हम सब २४ घंटे सहयोग करेंगे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 15 =