Muzaffarnagar News: राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर जिला कारागार का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को जिले का दौरा करेंगी। उनके दौरे में जिला जेल और अस्पताल का निरीक्षण प्रमुख हैं। राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर डीएम चन्द्रभूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव ने बुधवार को जिला जेल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जेल रसोई तथा शस्त्रागार एवं महिला तथा पुरुष बैरक की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने जेल डायरी की जांच की एवं कैदियों को दिए जाने वाले खाने एवं पानी की व्यवस्था को भी परखा। जिसके उपरांत डीएम के साथ उन्होंने शस्त्रागार एवं जिला कारागार के प्रांगण का भी निरीक्षण किया। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने सफाई स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला जेल में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण कर अवलोकन किया गया साथ ही बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली गयी। कारागार में लगी जैमर प्रणाली की क्रियाशीलता की भी जांच की गयी। डीएम ने बताया कि १२ मई को राज्यपाल जिला जेल का निरीक्षण करेंगी एवं कैदियों से मुलाकात कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
अस्पताल में गवर्नर की फ्लीट का रिहर्सल
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम १२ मई को है। राजभवन से उनके कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा जारी किया गया है। जिला प्रशासन राज्यपाल के भ्रमण संबंधी तैयारियों में जुटा है। राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर भी गहन मंथन जारी है। प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को आला अधिकारियों ने राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों संग जिला महिला अस्पताल में भ्रमण का रिहर्सल किया। पुलिस लाइन से बाकायदा राज्यपाल की फ्लीट जिला महिला अस्पताल पहुंची।
कई को अलग अलग मामलों में दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त सचिन पुत्र नन्दू निवासी बाल्मिकी बस्ती, खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को नुमाइश मैदान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्तों नवेद पुत्र मुन्ना निवासी मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, तोहसीन पुत्र मुन्ना निवासी भैंसी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को ढाकपुरी मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 13.8 कुन्तल तार व 02 नाजायज चाकू को बरामद किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 योगेन्द्र सिंह म0का0 कविता द्वारा वारण्टी अभियुक्ता शिक्षा पत्नी ऊधम सिंह निवासी खेडी रागडान थाना खतौली को गिरफ्तार किया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 आनन्द कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों रोबिन पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बडसू, जलसिंह पुत्र ओम सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर कलां थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर को पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।
अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा दहेज अधिनियम व मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम में वांछित अभियुक्त सरफराज पुत्र अहसान निवासी दारूल उलुम थाना देवबन्द, सहारनपुर को रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 आदित्य भाटी द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त आसिक पुत्र खान निवासी ग्राम बुढीना खुर्द थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
शराब सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आशु पुत्र अनीस निवासी पक्का बाग थाना खतौली, मुजफ्फरनगर मौ0 सदीक नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब खाम को बरामद किया गया।
लूट की घटना को अंजाम देने वाले को 3 साल कैद की सजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने के मामले में २ दोषियों को ३ साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर १-१ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक बदमाश पर तमंचा रखने के मामले में दोषी पाए जाने पर २ वर्ष कैद की सजा सुनाने के साथ ५०० रुपये का जुर्माना भी लगाया। २०१९ में एक के बाद एक हुई लूट की घटनाओं से तहलका मच गया था।
अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि कोतवाली नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर १३ मई २०२९ को दो बाइक सवार बदमाश एडवोकेट बीके त्यागी की पत्नी के गले से ३ तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। जबकि नई मंडी क्षेत्र में ३ जून २०१९ को बदमाशों ने नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा पत्नी प्रेमदत्त के घर में घुसकर लूट की थी। पुलिस ने लूट की दोनों घटनाओं के मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी।
अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनाओं की विवेचना पूरी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंकित निवासी छपार व मोनू निवासी नई मंडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया था। दोनों बदमाशों का चालान कर जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं का मुकदमा एसीजेएम प्रथम प्रशांत कुमार की कोर्ट में चला। बताया कि कोर्ट ने लूट की दोनों घटनाओं के मामले में दोनों आरोपितों को दोषी ठहराते हुए ३ वर्ष कैद की सजा सुनाई। दोनों पर १-१ हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। उन्होंने बताया कि अंकित पर तमंचा रखने के आरोप में दोष साबित हुआ। कोर्ट ने से उक्त मामले में २ वर्ष कैद की सजा सुनाई।

