Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महाकाल लंगर सेवा दारों का व्यापारियों ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक भगत सिंह रोड़ पर हुई। इस बैठक में संगठन के काम काज, भावी योजनाओं व कार्यक्रमों के अलावा संगठन के विस्तार पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ’बिटटू’ ने की तथा संचालन महासचिव राजकुमार रहेजा ने किया।

बैठक में रेलवे स्टेशन पर नियमित चलने वाली महाकाल लंगर सेवा, जो कोविड के समय 28 मई 2020 को शुरू की गई थी, के संयोजक सेवादार महेंश बाटला व प्रमुख सेवादार सचिन खुराना को पटका पहना कर, उनका स्वागत कर, उन्हें प्रशास्ति पत्र दिया गया।

दोनों सेवादारों ने नगर की जनता से आहवान किया वे प्रतिदिन संध्या समय लंगर सेवा को स्वंय देखें व अपना कीमती योगदान भी दें।बैठक में सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता, सागर अरोरा, राजीव गर्ग, डा0 संजय अग्रवाल, नितिन कुच्छल, अरूण सपरा, संजय गोयल, शिव कुमार त्यागी, दीपक शर्मा, मुनीश शर्मा, हरबीर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 419 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + twenty =