उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: कोर्ट के बाहर हुए समझौते से आदेश खत्म नहीं होगा- HC

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति पत्नी के झगड़े और फिर बच्चे की अभिरक्षा के मामले में  कहा कि अदालत के बाहर पति-पत्नी के बीच हुए समझौते से कोर्ट का आदेश खत्म नहीं होता है, जब तक कि कोर्ट की मंजूरी नहीं मिली हो. हाईकोर्ट ने बच्चे की अभिरक्षा 10 साल की आयु तक मां को सौंपी थी.

इस बीच पति-पत्नी में साथ रहने का समझौता हो गया. लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं चला और फिर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. जिसके बाद पत्नी ने घर छोड़ दिया. लेकिन पति ने जबरन बच्चा अपने पास रख लिया. जिसके बाद पत्नी श्वेता गुप्ता ने बच्चे की अभिरक्षा न सौंपने पर पति डॉक्टर अभिजीत कुमार और अन्य के खिलाफ कोर्ट आदेश की अवमानना करने का केस दायर किया है.

जिस पर याचिका की सुनवाई कर रहे जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने कहा कि बच्चे की अभिरक्षा का अधिकार 10 साल की आयु तक मां को कोर्ट ने ही सौंपा है. कोर्ट के बाहर हुए समझौते से आदेश खत्म नहीं होगा. कोर्ट ने बच्चे की इच्छा भी पूछी कि वो किसके साथ रहना पसंद करेगा, तो उसने मां के साथ जाने की इच्छा जताई.

इस पर कोर्ट ने विपक्षी पति को बच्चे की अभिरक्षा मां को सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि 10 साल की आयु तक बच्चा मां की अभिरक्षा में रहेगा. कोर्ट ने पति से एक महीने में याचिका पर जवाब मांगा है. अगली सुनवाई जुलाई महीने में होगी.

गौरतलब है कि पति-पत्नी के बीच विवाद पर दोनों अलग रहने लगे. पिता ने नाबालिग बच्चे आरव की अवैध निरूद्धि से मुक्त करने की बंदी प्रत्यक्षीकरण दायर की. कोर्ट ने कहा कि आरव 10 साल की आयु तक मां के साथ रहेगा. पिता और दादा हफ्ते में एक दिन तीन घंटे के लिए दोपहर में मिल सकेंगे. कोर्ट ने पति का जमा कराया गया 15 हजार रुपया मां को देने का आदेश दिया है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 17 =