वैश्विक

राष्ट्रपति पद की दौड़ से अलग हुए सीनेटर बर्नी सैंडर्स

 राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेट्स की ओर से अब तक प्रबल दावेदार नजर आ रहे सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने अपने अभियान को रोक दिया है। बर्नी के इस कदम के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन का रास्ता साफ हो गया है।

अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड (38) पहले ही डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से खुद को बाहर कर चुकी हैं। तुलसी ने जो बिडेन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की थी। 

बता दें कि अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जो बिडेन वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने होंगे। अमेरिका में चल रहे प्राइमरी चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के बिडेन और सैंडर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था।  

Image

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =