Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रांति शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेटों का वितरण किया

मुज़फ्फरनगर। क्रांति शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने लगातार पांचवे दिन भी नगर के अनेक क्षेत्रों में भोजन के पैकेटों का वितरण किया । क्रांति शिव सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर चल रही भोजन व्यवस्था के तहत ६०० से अधिक तैयार भोजन के पैकेट आवास विकास,इंदिरा कालोनी, रामपुरी,कृष्णापूरी आदि क्षेत्रों के अलावा अन्य जरूररत मन्दो तक पहुचाये जा रहे है 

गत दिवस नाक कान गला विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र तनेजा, व तारिणी तनेजा ने भी क्रांति शिव सेनिको के साथ जरूरत मन्दो को भोजन के पैकेट वितरित कराए । क्रांति शिव सेना उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान आदि ने आरोप लगया की सरकार व समाजसेवियों द्वारा ग्राम प्रधानों ओर सभासदों को गरीब लोगों को बांटने के लिये दी जा रही खाद्य वस्तुएं जरूररत मन्दो को मिलने के स्थान पर ग्राम प्रधान व सभासदों के करीबी लोगों पर जा रही है

उन्होंने सरकारी अधिकारियों व दान दाताओ को ऐसे लोगो को खाद्य वस्तुएं न देने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज सैनी, आनन्द प्रकाश गोयल, राजेश कश्यप, राजेश शर्मा,अनुज चौधरी,वैभव यादव, राहुल शर्मा, प्रवीण शर्मा, उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा, शालू सैनी, ललित रुहेला,संजय चौधरी,शेलेन्द्र शर्मा, प्रदीप जैन, बसन्त कश्यप,राम मेहर,राजेश अरोरा,अमित शर्मा, सुरेश धीमान, शलभ गर्ग, अखिलेश पूरी सचिन प्रजापति आदि उपस्थित थे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 14 =