फिल्मी चक्कर

लाइफ की सबसे बड़ी खुशी आपकी मेहनत को फलते हुए देखना- शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने घर के गार्डन में लगी सब्जियां तोड़ती नजर आ रही हैं.वीडियो में शिल्पा शेट्टी को अपने बेटे वियान के साथ बैंगन तोड़ते देखता जा सकता है.

पहले शिल्पा खुद बैंगन तोड़ती हैं फिर बेटे को सिखाती हैं कि इन्हें कैसे तोड़ना है. साथ ही वह वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि वह आज बैंगन का भर्ता बनाएंगी. जिसके लिए वह बैंगन तोड़ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B-tVWJxB7FX/

इसके बाद शिल्पा गार्डन में लगी हरी मिर्च तोड़ती हैं. लेकिन बेटे को वह ऐसा करने से मना करती हैं और फिर अचानक से हाथ में हरी मिर्च लेकर डांस करने लगती हैं.

वीडियो में शिल्पा को डांस करने के साथ ‘तुझे मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’ गाना गाते हुए देखा जा सकता है. शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “लाइफ की सबसे बड़ी खुशी आपकी मेहनत को फलते हुए देखना है. फिर चाहे वह अपने बच्चे को बड़ा होते हुए देखना हो या फिर उन पौधों से फल और सब्जियां लेना, जिन्हें आपने बहुत ही प्यार से पाला-पोसा है.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =