Muzaffarnagar News: जिला उद्योग व्यापार मंडल ने विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौंपा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि शहर के अन्दर फोगिंग के नाम पर धीगांमस्ती चल रही है। नाले-नालियों में बन्द होने की वजह से बरसात का पानी सड़कों पर भर जाता है और शहर में सीवर लाईन जो बनी थी या तो बन्द है या चौक होने के कारण उनकी मरम्मत जारी है ये तुरन्त ठीक करायी जाये।
नगर पालिका ने कई चौराहों को अतिक्रमण के नाम पर बन्द कर दिया है जिसमें मुख्य रूप से नावल्टी चौक चौराहा पूर्ण तरह बन्द कर दिया गया है और जो शहर के बाई मुख्य बाजारों को जोड़ता है जैसे मोतीमहल, सर्राफा बाजार, अंसारी रोड, आबकारी रोड, हनुमान चौक को जोड़ता है यदि इस चौराहे को खोल दिया जाये तो जाम से राहत मिलेगी
जो इन बाजारी का काम पूरी तरह ठप हो चुका है व व्यापारी परेशान है अतः यहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कर या रेड लाईट लगवाकर यातायात को सुचारू किया जाये। हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के नाम पर जनता को नोटिस भेजे जा रहे है और भारी मूल्य वृद्धि कर बढाकर जनता का शोषण नगरपालिका द्वारा किया जा रहा है
जिसमें जल्दी सुधार हो और नगर पालिका अधिकारी जनता को राहत देने का काम करें। नगर पालिका क्षेत्र की काफी सोडियम स्ट्रीट लाईट खराब व बन्द पडी है जिनके रखरखाव व पथ प्रकाश की व्यवस्थाओं पर नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रहा है और कागजों में गोलमाल चल रहा है।सफाई व्यवस्था – मुजफ्फरनगर की सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप्प है।
सड़क के मुख्य चौराहों पर कूड़े की गन्दगी के ढेर लगे है। नाले व नालियों अटी पड़ी है और गन्दा दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। शहरवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राहुल वर्मा, संजय गोयल, पंकज जैन, राजकुमार वर्मा, ओमकार बालियान, पं० सुबोध शर्मा, अमित शर्मा, लोकेश शर्मा, इसरार अहमद, शमशाद अहमद, जयकुमार अरोरा, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
ग्यारह हजार की धनराशि गउशाला के लिए की भेंट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन एवं जिलाधिकारी की अपील के दृष्टिगत जिले के आम नागरिकों द्वारा गौशालाओं के लिए बढ़-चढ़कर दान करने में आम जनता स्वंय आगे आकर दान कर रहे है। इसी श्रृंखला में नगर निवासी ठाकुर सुरेंद्र सिंह द्वारा गौशाला में हरे चारे एवं भूसे की पूर्ति के लिए ११००० की धनराशि जिलाधिकारी को भेंट स्वरुप प्रदान की गयी। जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता एवं ठाकुर सुरेन्द्र सिंह से अपील की गयी कि गौशालाओं के लिए बढ़-चढ़कर दान देने में अधिक से अधिक आम जन को प्रोत्साहित किया जाए।

