Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लोकल से ग्लोबल तकनीकि विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी.इन्जि.मे लोकल से ग्लोबल तकनीकि विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित की गई। इसका उदघाटन मां शाकुम्भरी विश्व विद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रो.एच.एस.सिह ने किया।

सेमिनार के आज दूसरे दिन अन्तिम सत्रो मे गुरूकुल कांगडी विश्व विघालय से सेवा निवृत्त डा.एस.पी.सिह के चेयरमैन नेतृत्व और प्रो.के.जी.अरोरा को चेयरमैन के सानिध्य मे आर्थिक विकास, आयात निर्यात, पर्यावरण तथा तकनीकि प्रबन्धन पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए तथा नवीनतम जानकारी दी गई।

इस सत्र मे डा.राम शर्मा व डा.नवीन द्विवेदी,डा.आलोक गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। संस्थान के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा.एस.एन.चौहान ने विजेता छात्र-छात्राओं को मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान करवाये तथा सेमिनार की उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया।

कॉलेज के प्राचार्य डा.ए.के.गौतम ने दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी मे आए हुए विद्वतजनो का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और कहा कि विद्यालय मे समय-समय पर छात्र-छात्राओ के हितार्थ ऐसे सेमीनार आयोजित होते रहेंगे।

सेमीनार मे डा.कीर्तिवर्धन, मनोज सिह, आर.टी.एस.पुण्डीर, पुनीत गोयल आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। सेमिनार के अन्त मे निखिल रोहण, शुभांगी व यशी को सम्मानित किया गया।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 411 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 14 =