Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व पश्चिमांचल पार्टी के संयुक्त तत्वाधान मे विभिन्न मांगों को लेकर किया विचार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक उदयवीर सिंह पोरिया के ब्रहम आश्रम ग्राम कनियान मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व पश्चिमांचल पार्टी के संयुक्त तत्वाधान मे  बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन उदयवीर सिंह पोरिया ने किया

बैठक को सम्बोधित करते हुए डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी ८०० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है। उत्तर प्रदेश मे दो एम्स है जोकि पूर्वी उत्तर प्रदेश मे हैं पश्चिम मे कोई एम्स नही है। तीस मेडिकल कालेज मे मात्र तीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।

मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण मे जाना पडता है। राष्ट्रीय सचिव इमरान राव ने कहा कि पश्चिम मे कोई आई आई टी,आई आई एम भी नही है। सभी सरकारी भर्ती कार्यालय पूरब मे हैं। कोई अच्छा स्टेडियम भी नही है युवाओ को सेना व पुलिस मे भर्ती होने के लिए सडको पर दौडना पडता है

जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। अब तक उत्तर प्रदेश मे जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ पक्षपात किया है।उत्तर प्रदेश को ७२प्रतिशत रेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मे विकास कार्यो के लिए मात्र १८ प्रतिशत धनराशि विकास के लिए मिलती है।

केन्द्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार ने कहा कि ढाई करोड की आबादी वाला हरियाणा व डेढ करोड की आबादी वाला उत्तराखण्ड विकास की दौड मे उत्तर प्रदेश से आगे हैं । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आठ करोड की आबादी वाला अलग पश्चिमांचल प्रदेश का गठन जरूरी है।

उत्तर प्रदेश की आबादी २५ करोड है इतने बडे प्रदेश की शासन व्यवस्था को संभालना कठिन है,अपराधियों पर सरकार का अंकुश नही है बहुबेटियां सुरक्षित नही हैं । शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पिछडा है। बैठक मे अनिल वर्मा को पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक मे विक्की पोरिया ,संजीव मुखर, वीरेन्द्र सिंह,सूर्य पोरिया,यशपाल सिंह, जयपाल सिंह,मिन्टु,विनीत पहलवान ,शशीबाला,सलीम आदि ने भाग लिया।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − five =