Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब का प्रयास हुआ सफल: हाकर्स को बांटी खाद्य सामग्री

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की पहल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने समाचार पत्रो के एजेंसी होल्डरो को समाचार पत्र हाकर्स के लिए खादय सामग्री के पैकेट सौंपे।

मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सभी हॉकर्स की लिस्ट बनाकर उनके आधार कार्ड व खाता नम्बर उपलब्ध कराये जाए ताकि समाचार पत्र हाकर्स के खातों मे सरकार से एक-एक हजार रूपये की सहायता राशि दिलवाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर की बैठक में अखबार बाटने वाले हॉकर्स को खादय सामग्री वितरण पर विचार विमर्श किया गया था। इसी संदर्भ मे झांसी की रानी के निकट फायर बिग्रेड के सामने समाचार पत्रो की एजेंसी होल्डर्स को समाचार पत्र वितरको के लिए केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा खादय सामग्री के पैकेट वितरित किए गए।

उल्लेखनीय है कि इस अवसर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि समाचार पत्र वितरको को सरकार की ओर से एक हजार रूपये राहत राशि दिलवाई जाएगी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे साथ ही जिन लोगों के रोजगार बंद पडे है उनको ऐसे समय में सरकार हर सम्भव मदद कर रही है।

अखबार बांटने वाले हाकर्स भी समाज का एक हिस्सा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चन्द शर्मा, हिन्दुस्तान के जिला प्रभारी अरविन्द भारद्वाज, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी मनीष शर्मा, अमर उजाला के जिला प्रभारी जगेश उज्जवल, रविन्द्र चौधरी सम्पादक दैनिक पश्चिमी संदेश, पत्रकार शरद गोयल, रिषीराज राही, लोकेश भारद्वाज, सलेक पाल, विनोद पाराशर, राजेन्द्र कौशिक, संजय अग्रवाल आदि पत्रकार मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =