समाचार
दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। दिन निकलते ही सिसौली पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, आपको बता दें कि सिसौली में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से सिसौली को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है और वहां पर सभी आवश्यक वस्तुओं को घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।।
जिले मे आज एक और कोरोना पॉजिटिव: तादात बढकर 7
मुजफ्फरनगर। जिले मे आज एक और कोरोना पॉजिटिव के प्रकाश मे आने के बाद जनपद मे इनकी तादात बढकर 7 हो गई है। डीएम एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोरोना से जंग मे पॉजिटिव के एक नए केेस के सामने आ जाने से पीडितो की संख्या बढकर सात हो गई है। जबकि अभी भ्ी बडी संख्या मे सेंपिल जांच के लिए पडे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली के वार्ड 20 मौहल्ला सराफान आईशा मस्जिद मे क्वारंटाइन किए गए 10 व्यक्तियो मे से मध्य प्रदेश निवासी एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मे हडकम्प मच गया।
खतौली क्षेत्र मे एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन मे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश निवासी मरकज के जमाती को प्रशासन द्वारा विगत 25 अप्रैल मे कस्बे के वार्ड 20 मौहल्ला सराफान स्थित आईशा मस्जिद से कुरन्टीन के लिए बीआईटी भेज दिया था। तथा उसके व उसके दस साथियो मे से मध्य प्रदेश निवासी इस जमाती की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हडकम्प मच गया। आज दूसरे दिन लगातार खतौली क्षेत्र से ही पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग मे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि उक्त पॉजिटिव के 9 अन्य साथी जमात मे शामिल नही थे। आज दूसरे दिन खतौली क्षेत्र मे पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर कालोनी को सील करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। आला अधिकारियो ने कालोनीवासियो से अपने घरो मे ही रहने की अपील की । उल्लेखलीय है कि जनपद के खतौली क्षेत्र मे बीती देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल मे काम करने वाला खतौली के गांव वाजिदपुर खुर्द का रिटायर्ड फौजी कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसकी रिर्पोट पॉजिटिव आने पर प्रशासन के निर्देशो के चलते उसे कडी सुरक्षा के बीच बेगराजपुर क्रारंटाइन सैंटर भेजने के साथ गांव को सील कर दिया गया था। बताया जाता है कि उक्त फौजी का एक मकान कस्बा खतौली मे भी है। बीती शाम खतौली मे मिला कोरोना पॉजिटिव सेना का रिटायर्ड सूबेदार दिल्ली मे कोविड-19 के लिए बनाए गए विशेष चिकित्सालय मे सुरक्षाकर्मी के रूप मे काम कर रहा था। बताया जाता है कि सरकार द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू घोषित किए जाने के बाद 23 मार्च को वह दिल्ली से अपने गांव आया था। इसके बाद वह लॉक डाउन होने से पूर्व ही वापिस दिल्ली चला गया था। जहां उसकी तबियत बिगडने पर उसे सैपिल जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद वहां के प्रशासन ने पॉजिटिव रिर्पोट आने पर यहां के प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी। कोरोना के खिलाफ जारी जंग मे जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मशक्कत के साथ लगी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा कोविड 19 के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं स्वास्थ्य विभाग की और से भी अनेक व्यवस्था की गई है। नागरिको के उचित स्वास्थ्य के मददेनजर प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानो पर सैनेटाइजर टर्नल लगाया गया है। नागरिको को मास्क लगाने तथा जब तक कोई जरूरी कार्य ना हो घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन का कहना है कि एक घर से एक व्यक्ति को ही अपने घर के आसपास दुकान/बाजार मे जाकर आवश्यक वस्तु की खरीदारी करनी चाहिए। परिवार के अन्य सदस्यो को घर पर ही रहना चाहिए। अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। ताकि बाहरी व्यक्तियो के सम्पर्क मे आने से बच सकें व घर पर रहकर कोरोना को हराने मे अपना सहयोग करें। इस दौरान एसडीएम खतौली,सीओ व इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संस्थानो की और से जिला राहत आपदा कोष मे सहयोग किया जा रहा
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड 19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए शासन प्रशासन के साथ साथ सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए भी सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। विभिन्न संगठनो/संस्थानो की और से जिला राहत आपदा कोष मे सहयोग किया जा रहा है। देश मे चल रहे संकट से उभरने के लिए प्रयासो की कडी प्रशासन के साथ साथ संस्थाओ का भी महत्वपूर्ण सहयोग है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर अपने साथियो के साथ कचहरी स्थि त डीएम कार्यालय पहुंचे युवा किसान नेता पराग चौधरी व अंकित सहरावत ने जिला राहत आपदा कोष के लिए 11000 रूपये धनराशि का एक चैक डीएम सेल्वा कुमारी जे. को सौपा। इस अवसर पर मुख्य सहयोग कर्ता सतेन्द्र मान ने कहा कि इस विपदा मे अपना अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए। वहीं किसान नेता पराग चौधरी ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश मे संकट का दौर है। सभी देशवासियो को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए तथा जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए सभी देशवासियो को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर युवा नेता अंकित सहरावत आदि भी मौजूद रहे।
कस्बा खतौली का भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे० व एसएसपी अभिषेक यादव महोदय ने सम्पूर्ण देश में लागू लॉक डाउन के दृष्टिगत कस्बा खतौली का भ्रमण किया तथा ड्यूटी पर तैनात अधि०/कर्म०गणों की ड्यूटी हेतु सतर्कता व सजगता का भी निरीक्षण करते हुए, सभी अधि०/कर्म०गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वाजिदपुर ग्राम का निरिक्षण करते हुए लोगों से अपने घरों में रहने, अनावश्यक बाहर न घुमने तथा बाहर से आये लोगों की सूचना को तत्काल पुलिसध्प्रशासन से साझा करने की अपील की गयी।
मारपीट में महिला सहित ५ घायल
खतौली। मामूली विवाद में हुई मारपीट में महिला सहित ५ घायल हो गये। आरोप है कि लोकडाउन का उल्लंघन कर रहे कई युवकों को महिला आंगबाड़ी ने जब रोकना चाहा तो कई युवकों ने महिला सहित उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया जब सभी घायल इलाज के लिए खतौली सी एच सी पहुंचे तो वहां घन्टो तड़पने के बाद भी डॉक्टर इनके इलाज को आगे नही आये । जबकि दोपहरी में घायल महिला इधर उधर घूमती रही तो वहीं एक घायल कुर्सियों पर तड़पता रहा लेकिन डॉक्टर लापरवाही बरतते रहे ।।
लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे तीन-चार युवको को हिरासत मे लेकर पूछताछ की
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे तीन-चार युवको को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू की। एसएसपी अभिषेक यादव के स्पष्ट निर्देश है कि लॉकडाउन का कडाई से अनुपालन कराया जाए तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाए।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली रोड चौकी पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान प्रेमपुरी गांधी पार्क मे बैठे तीन-चार युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस की इस कार्यवाही से अपने घरो के बाहर गली मे घूम कर पुलिस से लूकाछिपी करने वालो मे हडकम्प मच गया।
सेनीटेजिंग करने में मदद की
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) मुजफ्फरनगर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिँह के नेतृत्व मे ब्रांड एम्बेसडर सरदार सतनाम सिँह हँसपाल एवं निधिषराज गर्ग एंव एंटी करप्शन यूथ सेल की देख रेख में हेमन्त शर्मा एवं ब्रांड एंबेस्डर अनुराग सिंघल , सरदार कप्तान सिँह नागपाल ने जनपद मुजफ्फरनगर की नई मंडी गौशाला- निधीशराज की आवासीय कॉलोनी- आईसीआई बैंक जानसठ पुल के नीचे – गोविंदपुर कॉलोनी जानसठ रोड – जिला पंचायत आवास कॉलोनी जिला पंचायत अध्यक्ष आवास – डॉक्टर गंगल वाली गली – साकेत कॉलोनी को पूरा सेनीटाइज किया। इस अवसर पर सभी कॉलोनी वासियो ने साथ मिलकर सेनीटेजिंग करने में मदद की तथा बाद में सभी कॉलोनी वासियों ने स्वच्छ भारत मिशन की पूरी टीम का धन्यवाद अदा किया !
सोशल डिस्टेंस की खुले आम उड़ाई जा रही हैं धज्जियाँ
जानसठ। क्षेत्र के गांव कवाल में सोशल डिस्टेंस की खुले आम उड़ाई जा रही हैं धज्जियाँ कवाल के पीएनबी बैंक में सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों की घ्५०० वह गैस सिलेंडर के पैसे लेने के लिए लगी लंबी लंबी लाइने जो सोशल डिस्टेंस का खुला मखोल उड़ा रही हैं। जबकि अगर बैंक कर्मियों की अगर माने तो लाइनों में लगे लोगों का कहना है की गांव में अफवाह है की अगर घ्५०० व गैस के पैसे ना निकाले तो यह वापिस हो जायेंगे इसी वजह से यहां लोगो की भारी भीड़ लग गई जिसे नियंत्रित करने में चौकी कवाल पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ गई
सेनेटाइजर टनल सुपुर्दगी में दिया
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के मेन गेट पर समाजसेवी डॉ विनीता जैन निवासी प्रेमपुरी ने जिला अस्पताल में सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा व सीएमएस डॉक्टर पंकज अग्रवाल को अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों और डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सीएमएस डॉक्टर पंकज अग्रवाल को सेनेटाइजर टनल सुपुर्दगी में दिया
आपको बता दें जनपद मुजफ्फरनगर की र्ह्दयस्थली शिव चौक पर परोपकारी सेवा समिति द्वारा जिला प्रशासन को सैनिटाइजर टनल जनपद की र्ह्दयस्थली शिव चौक पर आने जाने वाले राहगीरों पुलिसकर्मियों मीडिया कर्मियों को संक्रमण से बचाव हेतु सुपुर्दगी में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार और नगरपालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी को दिया था इसी के बाद जनपद की पुलिस लाइन में एसएससी अभिषेक यादव के आदेशानुसार आरआई ने सैनिटाइजर टनल को पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन के गेट पर लगवाया है हम आपको बता दें मुजफ्फरनगर में लगी सेनेटाइजर टनल के लगने का संज्ञान जनपद शामली के जिलाधिकारी जसप्रीत कौर ने भी तुरन्त लिया और मुजफ्फरनगर के समाजसेवी अजय अग्रवाल को इस सैनिटाइजर टनल का निर्माण कराकर शामली को देने की आग्रह किया है जिसको अजय अग्रवाल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सेनेटाइजर टनल का निर्माण शुरू कर दिया गया है और जल्द ही शामली जिलाधिकारी जसप्रीत कोर को यह सेनेटाइजर टनल सुपुर्द कर दिया जाएगा
जबरदस्त चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर-कोतवाली क्षेत्र के नंबर दो चुंगी पर एस.आई हरीश राघव ने सुमित कॉस्टेबल,डेविड कॉस्टेबल व सतीश आदि को साथ लेकर चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार दिन रात ओर अपने परिवार से दूर रहकर लोक डॉउन का पालन कराने में लगी है और लगातार लोगो से अपील कर रही है पर नगर के लोग बार बार लोक डॉउन का उलंघन करने से बाज नही आ रहे आज लोक डॉउन का पालन कराने के लिए नंबर दो चुंगी पर एस आई हरीश राघव ने जबरदस्त चौकिंग अभियान चलाया जिसमे कई लोगो के काटे चालान
सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि सभी सरकार के आदेशों का पालन करे और अपने व अपने परिवार के लिए घर पर रहे सुरक्षित रहे।
कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया
मुजफ्फरनगर। जनपद के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। जनपद पुलिस , मीडिया कर्मी, सफाई कर्मियों का फूल माला पहनाकर किया गया सम्मान। लॉक डाउन में २४ घंटे सेवा में लगी जनपद पुलिस का किया गया सम्मान। सोशल डिस्टनसिंग से लेकर अहसाय गरीब लोगों को खाना वितरण, राशन वितरण को बखूबी करा रही नई मंडी पुलिस। पुलिस के साथ साथ कोरोना वारियर्स सफाई कर्मी लॉक डाउन में २४ घण्टे मुस्तेद। नई मंडी क्षेत्र में बालाजी चोक पर कोरोना वारियर्स नई मंडी पुलिस अधिकारी और पुलिस टीम का सम्मान किया।
सहायता राशि के चैक लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को सौंपे
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता संजय अगवाल ने 51 परिवार से 511 रूपये प्रति परिवार सहायता राशि के चैक लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को सौंपे। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि सभी लोग सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले।
नागरिक खुद जागरूक नहीं होंगे तो इस महामारी पर काबू पाना बेहद मुश्किल
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस रूपी यमराज जनपद में अपना शिकंजा लगातार कंसता जा रहा है लेकिन इसे गम्भीरता से न लेते हुए कुछ लोग लाकडाउन का उल्लघन कर रहे है तथा बेवजह सड़कों पर घूम रहे है ऐसे लोगों को प्रशासन सख्ती करते हुए सबक भी सिखा रहा है लेकिन जब तक नागरिक खुद जागरूक नहीं होंगे तो इस महामारी पर काबू पाना बेहद मुश्किल है।
लाकडाउन शुरू होने के बाद जनपद में एक भी पाजिटीव केस नहीं था लेकिन दिल्ली मरकज से निकले कुछ संक्रमितां ने अपनी पहचान छिपाते हुए जगह जगह अपना डेरा जमा लिया। जिसके कारण यह वायरस एक से दूसरे में फैलने लगा। गत दिनों दिल्ली से आये एक सेवानिवृत्त फौजी निवासी वाजिदपुर के पाजिटीव मिलने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया था। प्रशासन ने उसे अपने कब्जे में लेकर जहां क्वारटाइन किया वही, सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया सोमवार को खतौली में ही एक ओर पाजिटीव केस मिलने के कारण प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। उक्त व्यक्ति को भी स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट करते हुए उसका सैम्पल लिया है। सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासकर सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर में पिछले पांच दिनों में संक्रमित केसों में इजाफा हुआ है लेकिन प्रशासन प्रयासरत है कि इन सभी लोगों पर अंकुश लगाते हुए उन्हे अलग रखा जाये। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कोरोना वायरस की गम्भीरता को नहीं समझ रहे है तथा बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर घूम रहे है। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आते हुए जहां उनके चालान कर रही है वहीं, उनके वाहन भी सीज कर रही है। कोरोना वायरस रूपी यमराज लगातार पश्चिमी यूपी में अपना शिकंजा कंसता जा रहा है लेकिन लोग अभी भी इसकी गम्भीरता को न समझते हुए इसे नहीं समझ रहे है। जिला प्रशासन बार बार लोगों से अपील कर रहा है कि अगर इससे बचना है तो अपने घरों में सुरक्षित रहे। यदि किसी आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलना है तो हाथों को सैनेटाइज कर चेहरे पर मास्क लगाकर ही निकले। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव लगातार ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे है जहां सं़क्रमित केस मिले है। मुजफ्फरनगर मे किदवईनगर, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, शेरनगर, बिलासपुर, खतौली का गांव वाजिदपुर और खतौली की ही जमुनाविहार कालोनी के अलावा आयशा मस्जिद क्षेत्र को सील किया गया है तथा लोगों से अपील की गयी है कि वे घरों से बाहर न निकलै। स्वास्थ्य विभाग ने साठ टीमे बनायी है जो संक्रमित क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है कि कोरोना का खात्मा करना है तो हम सबको बेवजह घूमने के बजाये घर में ही सुरक्षित रूप से रहना होगा।

