पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 796 नए मामले सामने आए-संयुक्त सचिव
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया देश पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 796 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 35 लोगों की मौत हुई है।
संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन उपायों को लागू करने के लिए राज्य लगातार काम कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मी, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) ,एनसीसी कैडेट और अन्य विभागों के अधिकारी भी लॉकडाउन उपायों को लागू करने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं।
905 new positive cases and 51 deaths reported in the last 24 hours as India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 9352, death toll stands at 324. https://t.co/3bApqH35nd
— ANI (@ANI) April 13, 2020
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि कल तक कोविड-19 के 2,06,212 नमूनों की जांच की गई है।
उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, जिस गति से हम आज परीक्षण कर रहे हैं, हमारे पास एक स्टॉक है जिसके साथ हम अगले छह सप्ताह तक आसानी से परीक्षण कर सकते हैं। गंगाखेडकर ने बताया कि चीन से कोविड-19 जांच किट की पहली खेप 15 अप्रैल को भारत आएगी।
