Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जाट महासभा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार मे जनपद जाट महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख संरक्षक व चुनाव अधिकारी कुंवर विजयराज सिंह ने ननवगठित कार्यकारिणीं के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, संगठन हित मे विभिन्न मुददो पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। तथा विभिन्न सुझाव भी दिए।

नवगठित कार्यकारिणी मे अध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव ओंकार सिंह अहलावत, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबन्धु को चुना गया। इसके साथ ही अनिल कुमार चौधरी उर्फ मुन्नू को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक कुंवर विजयराज सिंह, रामपाल वर्मा संरक्षक, मांगेराम वर्मा संरक्षक,प्रियव्रत आर्य संरक्षक, ओमपाल सिंह संरक्षक, विजय कुश, धर्मवीर मलिक, सोमपाल सिंह प्रधान, देवेन्द्र सिंह भुम्मा, डा.जीतसिंह तोमर,महकार सिंह, युद्धवीर सिंह, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, संतोष वर्मा,अरविन्द मलिक, प्रवेन्द्र दहिया, देवेन्द्र सिंह अहलावत डायरेक्टर आदि पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान गांव सावटू, सुन्दरपाल सिंह उपाध्यक्ष बेलडा, श्यामपाल सिह चेयरमैन उपाध्यक्ष गांव दौलतपुर, देवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जट मुझेडा,धर्मवीर सिंह मलिक उपाध्यक्ष गांव फुगाना, सोमपाल सिह उपाध्यक्ष गांव भौराकला, युद्धवीर सिंह वरिष्ठ सचिव गांव बोपाडा, ओमकार सिंह अहलावत महासचिव गांव मोघपुर, अनिल कुमार चौधरी मुन्नू प्रेस प्रवक्ता गांव वजीराबाद, यशपाल सिंह विश्वबन्धु कोषाध्यक्ष गांव युसुफपुर

संगठन सचिव संतोष कुमार वर्मा गांव जंधेडी, कल्याण सिंह सचिव गांव मदौड, महकार सिंह सचिव गांव युसुफपुर, गजेन्द्रपाल सिंह लेखा निरीक्षक गांव एलम, देवेन्द्र तोमर कानूनी सलाहकार गांव मखियाली, दरोगा जी रणधीर सिंह गांव सोटटा, ब्रिजेश चौधरी सदस्य, मनोहर सिंह राणा सदस्य मीरापुर खुर्द

डा.जीत सिंह तोमर बेलडा, कृष्णपाल सिंह निर्वाल साल्लाखेडी, मनोज राठी गांव कूकडा,डा.अजय पाल सिंह मुजफ्फरनगर, अरविन्द मलिक डूंगर, मनोज कुमार बूडपुर जट, कुलदीप सिवाच खानुपुर, प्रवेन्द्र दहिया गांव जडौदा, मनोज कुमार सन्तोष विहार,सचिन कुमार गांव गोयला, प्रवेन्द्र सिह गांव जौहरा शामिल रहे।

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =