संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: अब महिला पुलिसकर्मी भी करेंगी बीट पर काम-महिला उत्पीड़न के मद्देनजर व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)  पुरुष पुलिसकर्मियों की तरह अब महिला पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में काम करती दिखाई देंगी। उन्हें बीट का काम सौंपा गया है। वह महिला उत्पीड़न से संबंधित हर मामले में बारीकी से निगाह रखेंगी। अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराएंगी। एसएसपी ने सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों की बीट पर तैनाती की है। उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभी तक यह करती थी कार्य

जनपद का कोई ऐसा थाना नहीं है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। कई थाने तो ऐसे है जहां पर दो दर्जन महिला पुलिसकर्मी तैनात है। थानों में इनसे पहरे की ड्यूटी ली जाती थी। महिला व कोरोना हेल्प डेस्क पर भी इनकी ड्यूटी रहती है। जब भी कोई पीड़ित महिला थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचती थी उसके साथ महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारी ही बात करती थी। इसके बाद मामला थाने के मुंशियों व थाना प्रभारी तक पहुंचता था।

महिला पुलिसकर्मी बनाएंगी बीट बुक

नए आदेश के अनुसार जिस महिला पुलिसकर्मी की बीट पर तैनाती होगी वह अपनी बीट बुक भी तैयार करेगी। उसने महिला पुलिसकर्मी द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा होगा। इस बीट बुक को अधिकारी चेक करेंगे।

कार्रवाई के बाद भी पहुंचेंगी घर

दरअसल थाने शिकायत पहुंचने के बाद उसका जैसे तैसे निस्तारण भी करा दिया जाता है। पीड़िता को संतुष्ट भी किया जाता है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद थाना पुलिस मामले को भूल जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई व्यवस्था के चलते अब महिला पुलिसकर्मी इसके बाद भी पीड़िता के घर पहुंचेंगी और उसने जानकारी लेंगी कि कहीं उनको बाद में तो कोई परेशानी नहीं हुई है।

हल्के भी किए तय

नई व्यवस्था के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों के हल्के (बीट) भी तय किए है। अपने हल्के के अनुसार ही महिला पुलिसकर्मी कार्रवाई करेंगी। एक हल्के में दो कर्मियों की तैनात की जा रही है। नगर सर्किल क्षेत्र के थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली में कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मद्देनजर यह व्यवस्था बनाई है। पीड़िता से उसकी समस्या का समाधान होने के बाद भी समय समय पर बीट महिला पुलिसकर्मी घर जाकर जानकारी लेंगी।

News

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − five =