News
खबरें अब तक...

समाचार

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वॉछित अभियुक्तों, कल्लन उर्फ मुर्सलीन पुत्र शराफत, भूरा उर्फ तनवीर पुत्र शराफत निवासीगण ग्राम रोहाना कलां थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर उ0नि0 जोगेन्द्र सिंह द्वारापोक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्त गगन पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को जंगल ग्राम नसीरपुर से गिरफ्तार किया गया।

 

जनपद में उद्योगों को जल्द ही होगा छूट दी जायेगीः बालियान1 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित चौ. चरण सिंह सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व उद्यमियों की बैठक हुई।
जिसमें 20 अप्रैल से उद्योग चलाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। सूत्रों का कहना है कि उद्यमियों ने अपने उद्योगों के संबंध में अनेक समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वे जीएम डीआईसी को अपनी समस्याएं लिखकर दे इसके उपरांत उस पर विचार विमर्श कर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा लेकिन इस सबके बावजूद उद्यमी असंजस के दौर में है कि कोरोना वायरस के चलते फैक्ट्रियों में लेबर के आने के साथ-साथ कच्चा माल का आना और बने माल का बिकना एक बड़ी समस्या है। मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जनपदों में लाकडाउन के चलते अनेक उद्योग बंद है ऐसे में फैक्ट्रियों को कैसे चलाया जाये ये चिंता का विषय है। जिला प्रशासन ने उद्यमियों की समस्याओं के निवारण का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए जनपद में उद्योगों को जो भी सम्भव होगा छूट दी जायेगी।
इस दौरान उद्यमी राकेश बिंदल, भीमसैन कंसल, सतीश गोयल, अमित गर्ग, पंकज अग्रवाल, अजय कपूर राजेश जैन, अक्षय जैन, रविंद्र सिंगल, नरेन्द्र गोयल, अनिल तायल, नीलकमल पुरी, विपुल भटनागर, कुशपूरी, अंकुर बिंदल, मनीष कपूर, अश्वनी खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़3 Min 5 |
मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कई थानों की फोर्स पहुंची, ईनामी बदमाश सहित चार गिरफ्तार
खतौली। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे पुलिस ने दो बदमाशो को तमंचे, कारतूस व गौकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकडे गए आरोपियो से पूछताछ मे जुट गई है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान खतौली कोतवाली पुलिस ने गांव बुआडा गांव की नहर की पटरी पर पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड के दौरान दो आरोपित गौकशो को 2 तमंचे,कारतूस व गोकशी मे प्रयुक्त उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम फरीद और साकिर बताए हे। पुलिस पकडे गए आरोपियो की कुंडली खंगाल रही है। सीओ आशीष प्रताप सिह के निर्देशन के दौरान की गई मुठभेड मे इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी, एसआई राधेश्याम यादव आदि शामिल रहे।

अपराधो पर रोकथाम मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाएः एसएसपी
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के अनुपालन मे तथा अपराधो पर रोकथाम मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। देश मे चल रहे संकट के दौर मे कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासो के प्रति जागरूकता जरूरी है ताकि टीम वर्क मे इस समस्या से निपटा जा सके।
पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे समस्त क्षेत्राधिकारियो व थाना प्रभारियो के साथ आयोजित बैठक मे मौजूद पुलिस अधिकारियो को निर्देशित करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा/लॉकडाउन के पालन, अपराध की रोकथाम व आगामी त्यौहार रमजान आदि को दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि जनता से समन्वय स्थापित कर लोगो को अधिक से अधिक जागरूक करें। लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन करायें। एसएसपी ने बैठक के दौरान निर्देशित किया कि सभी साथी पुलिसकर्मी अपनी सुऱक्षा का भी ध्यान रखें। सैनेटाइज करते रहें व हमेशा मास्क लगा कर रखें। बैठक मे एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह, एसपी टै्रफिक/क्राईम बी.बी.सिह,सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ सदर कुलदीप सिह, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, सीओ बुढाना गिरीजा शंकर त्रिपाठी, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, सीओ फुगागा सोमेन्द्र कुमार नेगी, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवाल, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पैक्टर खतौली एस.के. त्यागी आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने भ्रमण कर कोरोना से बचाव का सामान दिया4 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने सडक किनारे झुग्गी झोपडी मे रहे रहे बेसहारा/जरूरतमंदो को मास्क, साबुन व बिस्किट आदि वितरित किए।
कोविड 19 के प्रकोप को समाप्त करने के लिए तथा देश भर मे चल रहे संकट के दौर से उभरने के लिए प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्तिच की गई है। कोविड 19 के दृष्टिगत प्रशासन नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सभी से घरो मे रहने तथा सेनेटाइज व मास्क के प्रयोग की अपील की गई है। इसी संदर्भ मे दोपहर के वक्त भोपा रोड व रेलवे रोड आदि स्थानो पर पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सडक किनारे झुग्गी झोपडी मे रह रहे बेसहारा/जरूरतमंदो मास्क, साबुन व बिस्कित का वितरण किया। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित सिह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स.बलजीत सिह आदि मौजूद रहे।

51 हजार का चैक दिया
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे शाकुम्बरी पेपर मिल के डायरैक्टर ने केयर फंड में 51 हजार का चैक दिया। इस अवसर पर पेपर मिल के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल, अविन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंहद्वारा अभियुक्तों रवि कुमार पुत्र जितेन्द, .हरेन्द्र पुत्र रामकिशन निवासीगण ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को रेलवे फाटक मडकरीमपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रवि उपरोक्त के कब्जे से 30 पव्वे व अभियुक्त हरेन्द्र उपरोक्त के कब्जे से 20 पव्वे नाजायज शराब बरामद की गयी। वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 श्री नेत्रपाल सिंह मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त गोविन्द पुत्र अतरसिंह निवासी ग्राम आखलौर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम आखलौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 लीटर शराब बरामद की गयी।

 

11 हजार रूपए का चेक दिया
रोहाना। बालाजी भट्टा की ओर से ओमकार त्यागी बेहडी ने जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अनिल त्यागी बेहडी के आवास पर जाकर आज प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर) के लिए ११,००० रूपए का चेक दिया।
जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी क्षेत्रवासी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दें इसके लिए जब भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी ने उनको धन्यवाद कहा तो उन्होंने कहा कि धन्यवाद की कोई बात नहीं यह तो देश के हर नागरिक का कर्तव्य है और कहा कि देश हमें सब कुछ देता है क्या हम देश के लिए कुछ नहीं कर सकते भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी ने उनका आभार जताया।

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों को जमकर हडकाया7 Min 3 |
रोहाना। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लाक डाउन का पालन कराने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों को जमकर हडकाया रोहाना चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह कि कुछ लोग नेताओं से सिफारिश व फोन पर बात कराने को कहा लेकिन रोहाना चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने उन लोगों को जमकर हड़काया और चालान किए रोहाना कस्बे में लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों के लगभग १८ चालान किए रोहाना कस्बे में मचा हड़कंप चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने सभी को दिशा निर्देश दिए की सुबह ६ः०० बजे से ९ः०० बजे तक जरूरत की दुकानों का खुलने का समय है अगर इसके बाद कोई भी बाजारों में पाया गया तो उसके खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन करने की कड़ी कार्रवाई होगी

बहुफसली खेती को अपनाना शुरू किया
मोरना। गन्ना बेल्ट में किसानों ने अब बहुफसली खेती को अपनाना शुरू कर दिया है।
गांव वजीराबाद में किसान सुमित कुमार पिछले पांच सालों से ट्रैंच विधि से शीतकालीन गन्ने की बुवाई करते चले आ रहे हैं। अबकी बार उन्होंने २० बीघा खेत में गन्ने के बीच चने की फसल की बुवाई की। सुमित ने बताया कि पांच सालों से प्रत्येक बीघा के हिसाब से एक क्विंटल चने की पैदावार होती है। वहीं गन्ने की फसल में चने की जड़े जमीन को उपजाऊ कर, फसल में अधिक पैदावार करने में सहायक होने से गन्ना स्वस्थ होने के साथ कटाई तक उसका अगोला भी हरा रहता है। किसान मोनू भी गन्ने के बीच दहलनी फसल, सब्जी आदि का उगाने में लगे हुए हैं। ज्ञानेंद्र, बालेंद्र ने ट्रैंच विधि से गन्ने की बुवाई कर उसमें चुकंदर की फसल को पैदा कर उसकी मिठास बढ़ा दी है। अंकुर, अप्रित ने बताया कि चुकंदर की फसल के साथ हरे चारे की फसल बो रखी है। जिससे उन्हें काफी फायदा हो रहा है।

पुलिसकर्मियों का पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया
मीरापुर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शनिवार सुबह मीरापुर इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर निकले। कस्बेवासियों ने छतों पर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बावजूद भी दिन रात सेवा भाव से ड्यूटी कर रहे मीरापुर पुलिसकर्मियों पर कस्बे के नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और पुलिस के कार्य की प्रशंसा की। पुलिस गरीबों के घर राशन पहुंचा रही है। नागरिकों ने पुलिस को देश का नायक बताकर तालियां बजाकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। उधर, ग्राम संभलहेड़ा में मुस्लिम बाहुल्य इलाके में गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज करण नागर व अन्य पुलिसकर्मियों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कोरोना से बचाव के किए कराया गया नाला सफाई कार्य
चरथावल। कुटेसरा में कोरोना को हराना है मुहिम के तर्ज पर महामारी कोरोना से बचाने के लिए गांव में सफाई अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत नालो की सफाई शुरू की गई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के साथ ही शासन प्रशासन बहुत सतर्क है। और आमजन को सुरक्षित रखने की अपील कर रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद के विकासखण्ड  चरथावल के ग्राम कुटेसरा में पूरे गांव की गलियों,सावर्जनिक स्थान मंदिरों,मस्जिदों तथा घरो में कोरोना वायरस से बचने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के साथ साथ अब ग्राम प्रधान ने गांव में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान पति ईसा त्यागी द्वारा गांव के लोगों को अपील करते हुए कहा कि सफाई अभियान में सहयोग करें एवं अपने घरों के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें इससे और बीमारी फैलती है। उन्होंने लोगों को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे जिन लोगों को बुखार या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कोरोना वायरस को दूर करने किये खुद को जागरूक करे और दुसरो को भी इसके प्रति जागरूक करें।

समस्त थाना स्टाफ व समस्त पीआरवी स्टाफ की बैठक
चरथावल। थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने समस्त थाना स्टाफ व समस्त पीआरवी स्टाफ की बैठक एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया इसके अलावा चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने समस्त स्टाफ को कोरोनावायरस से बचाव संबंधित मास्क, ग्लव्स, सेनिटाइजर आदि सामान वितरित किया। चरथावल थाना प्रांगण में चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने समस्त थाना स्टाफ व व थाना क्षेत्रों में पडने वाली पीआरवी पर तैनात कर्मचारीगणों की बैठक लेकर एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश के बारे मे अवगत कराया तथा समस्त स्टाफ को मास्क,सेनेटाइजर व ग्लब्स वितरित किये गए व सभी से स्वास्थ्य संबंधी समस्या पूछी गयी इसके अलावा सभी को सोशल डिस्टेंडिंग व लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करवाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा आगामी त्यौहार रमजान को दृष्टिगत रखते हुए भी सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस मौके पर सूबे सिंह,प्रमोद गिरी, सन्दीप चौधरी, राजकुमार, योगेंद्र चौधरी, शिवकुमार, जितेंद्र तेवतिया, रणपाल सिंह,राहुल त्यागी, विकास शर्मा, रघुराज,महेंद्र आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 5 =