मुजफ्फरनगर में देखने को मिल रहा है तालाबंदी का प्रभाव: जबरदस्त चेकिंग
मुजफ्फरनगर (श्यामा चरण पंवार द्वारा एक्सक्लूसिव कवरेज) प्राप्त समाचार के अनुसार आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव के कड़े आदेशों के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल के नेतृत्व में सी ओ सिटी श्री हरीश सिंह भदोरिया एवं सीओ सदर मंडी श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एवं शहर कोतवाल श्री अनिल कपरवान एवं नई मंडी कोतवाल श्री दीपक चतुर्वेदी और सिविल लाइंस कोतवाल श्री डीके त्यागी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने मुजफ्फरनगर में शत-प्रतिशत तालाबंदी का जबरदस्त पालन कराया
मटरगश्ती कर घूमने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा कई दुपहिया वाहन सीज किए गए और चालान भी किए गए अवैध रूप से घूमने वालों को हिरासत में भी लिया गया समाचार लिखे जाने तक मुजफ्फरनगर की पुलिस के तेवर काफी तीखे नजर आ रहे हैं जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे तालाबंदी का जबरदस्त पालन भी हो रहा है
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से सुरक्षा/लॉकडाउन के पूर्णतः पालन तथा आगामी त्यौहार रमजान के दृष्टिगत हेतु जनपद में चल रहा सघन चैकिंग अभियान
* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार* जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जनपद को कोरोना वायरस(कोविड-19) से सुरक्षा हेतु व लॉकडाउन के पूर्णतः पालन कराने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है
जिसमें जनपदीय व्यक्तियों से लॉकडाउन का पालन करने हेतु लगातार अपील की जा रही है तथा बाद अपील लॉकडाउन का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है नगर वासियों का कहना है कि अब तालाबंदी का प्रभाव मुजफ्फरनगर में देखने को मिल रहा है
