संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: गर्मी का आलम जारी, बिजली कट से लोग बेहाल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)  जिले में गर्मी का भीषण प्रकोप निरंतर जारी रहने से जहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है वहीं बिजली कटौती से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। गत दो माह से अधिक समय से पड़ रही गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

सुबह से निकलने वाली तेज धूप देह झुलसाने लगती है तथा गर्मी से बचाव में विद्युत उपकरण भी पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते लोग दिन ही नहीं रात्रि में भी चौन से नहीं सो पा रहे हैं।

उधर, पारा निरंतर चढ़ाव पर है तथा ४३.० डिग्री को कई बार पार कर चुका है। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की समस्याएं अधिक बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले ४८ घंटों के दौरान तेज हवाओं के चलने तथा कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी के अलावा मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना जता रहे हैं।

गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ऐसे हालात में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली कट से लोग बेहाल है। दिन में गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रेलवे स्टेशन हो या बस स्टेंड दिन में एक बजे से शाम पांच बजे तक सन्नाटे की स्थिति बनी है। बाजारों में इस बीच ग्राहक भी नहीं निकल पा रहे हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fifteen =