वैश्विक

पिछले 24 घंटों में 1486 नए मामले और 49 मौतें: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1486 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,471 हो गई है, जिसमें 15,859 सक्रिय हैं, 3959 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

हरियाणा में कोरोना के 264 मामले हैं, जिनमें 24 मामले विदेशी नागरिकों से संबंधित हैं। सक्रिय मामलों और मौतों की संख्या क्रमशः 103 और तीन है। कोरोना मरीजों की ठीक होने की दर रोगियों की 59.84 फीसदी है

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि पिछले बजट में सीएम की घोषणा के बाद 2,000 डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम डेढ़ महीने में इस प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे। 735 डॉक्टरों को हाल में भर्ती किया गया है और अस्पतालों में नियु्क्त किया गया है। वहीं, 12500 जनरल नर्सिंग, मिडावाइफ और सहायक नर्स मिडवाइफ की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन कानूनी अड़चन की वजह से उनकी पोस्टिंग नहीं हो सकी थी। एडवोकेट जनरल से बात कर सीएम ने अभी ऐसे 9,000 स्टाफ की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

 

पश्चिम बंगाल में कुल 7037 सैंपल अब तक टेस्ट किए गए हैं – मुख्य सचीव राजीव सिन्हा, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचीव राजीव सिन्हा ने कहा है कि, यह सही नहीं है कि हम कम टेस्ट कर रहे हैं। कुल 7037 सैंपल अब तक टेस्ट किए गए हैं। टेस्टिंग किट को वापस लेने का नोटिस आया है, यह किसकी गलती है।
 
गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के खिलाफ हिंसा पर रोक सुनिश्चित करने को कहा। हिंसा करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि अब तक हम सुनते थे कि पाकिस्तान आतंकियों को एक्सपोर्ट करता था, अब पता चला है कि कश्मीर में कोरोना संक्रमितों को भेजकर कश्मीर के लोगों को कोरोना से संक्रमित करना चाहता है।
 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 15 =