Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रमजान के मद्देनजर शहर कोतवाली में बैठक

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से सुरक्षा/लॉकडाउन के पूर्णतः पालन तथा आगामी त्यौहार रमजान के दृष्टिगत हेतु थाना शहर कोतवाली में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की मीटिंग।

मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सीओ सिटी हरीश भदौरिया द्वारा लॉकडाउन के दृष्टिगत व कोरोना वायरस(कोविड-१९) से सुरक्षा हेतु व लॉकडाउन के पूर्णतः पालन कराने हेतु आगामी रमजान के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने उद्देश्य से थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के समस्त संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना कोतवाली नगर प्रांगण में मीटिंग का आयोजन किया गया।

तथा सभी को निम्न अग्रलिखित दिशा निर्देशों से अवगत करते हुए पालन करने व कराने हेतु निर्देशित किया गया है । लाँकडाउन का पूर्ण रूप से पालन किया जाना चाहिए।

किसी भी हाल में लॉक डाउन का उल्लघन नहीं होना चाहिए अन्यथा उसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी । आगामी त्यौहार रमजान को लॉकडाउन का पालन कराते हुए सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भी निर्देशित किया गया ।

थाना क्षेत्र के समस्त संभ्रांत व्यक्तियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा व बचाव हेतु आवश्यक महत्वपूर्ण तथ्यों से भी अवगत कराया गया है ।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =