News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सेवाओं के लिए किया सम्मानित1 1 11Zon 4 |
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के आठ वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष मे जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रास भवन मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की तथा संचालन डा.संदीप शर्मा जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं डा.गीतांजलि वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सर्व प्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवित किया गया। इस अवसर पर जनपद के चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ एवं ग्रामीण क्षेत्र मे कार्यरत आशाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारी भाजपा की विधान परिषद सदस्य श्रीमति वन्दना वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कोरोना काल मे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियो द्वारा जनपद की भरपूर सेवा की गई है। जिसके लिए सभी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होने कहा कि कोरोना काल एक ऐसा विकट काल था कि जब परिवारजन भी कोरोना पीडित मरीज से दूर भाग रहे थे। चिकित्सकों द्वारा अथक प्रयासों से कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी पर काबू किया गया। उन्होने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी जब अपनी पढाई पूरी करता है तो वह एक शपथ लेता है कि वह निस्वार्थ भाव से जनसेवा करेगा। जो स्वास्थ्यकर्मियो ने साबित कर दिया। इस अवसर पर सीएमओ डा.महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि कोरोना काल मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का कार्य सराहनीय रहा है। आशा बहनो ने घर-घर जाकर किट वितरित की। जिससे हमें कोरोना की लडाई मे जीत हासिल हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, यह कार्यक्रम उसी की एक कडी है। उन्होने भी कोरोना काल मे स्वास्थ्यकर्मियो द्वारा कोरोना काल मे की गई सेवाओं की प्रशंसा की तथा बताया कि जहां कोरोना काल मे घर-घर जाकर किट वितरित की गई हैं। वहीं जनपद मे वैक्सिनेशन का वृहद अभियान चलाकर अधिक से अधिक वैक्सीन लगाई गई। जिससे कोरोना पर काबू पा सके। कार्यक्रम मे सीएमओ डा.एम.एस.ुफौजदार,डा.सरन सिह डिप्टी सीएमओ, डा.राजीव गुप्ता डिप्टी सीएमओ,सीएमएस राकेश कुमार, वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी लोकेश गुप्ता, डा.गीतांजलि वर्मा, डा.शैलेन्द्र त्यागी,डा.सत्यव्रत त्यागी,डा.देवेन्द्र शर्मा, डा.जीत सिह तोमर, डा.मुकेश गौड,डा. अश्वनी,डा.शरद कुमार,डज्ञ.शीशपाल सैनी,शेखर पुण्डीर, डा.सुनील कसाना,डा.नवनीत बंसल आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

 

खराब लाईटे ठीक करने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सदर बाजार व्यापारियों के द्वारा नगर पालिका के खिलाफ शलभ गुप्ता एडवोकेट महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सदर बाजार के व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कई वर्षो से सदर बाजार शहर का प्रमुख बाजार होते हुए भी अपेक्षाओं का शिकार है नगर पालिका पूरी तरह सदर बाजार को भूली बैठी है कई बार व्यापारियों द्वारा सभासद से कई बारे में बात की कोई आश्वासन ना मिलने पर आज मजबूर होकर नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना पड़ा तथा मौजूदा सभासद नवनीत कुछल के खिलाफ व्यापारियों में भारी रोष प्रयाप्त है।
सदर बाजार की सड़के बदहाल है जिससे आए दिन ऐक्सिडेंट होते है तथा खमभो की लाइट खराब पड़ी है जिनसे रात को व्यापारियों को दुकानों की असुरक्षा महसूस होती है मीडिया के माध्यम से व्यापारियों ने नगर पालिका चेयरमैन को जगाने का प्रयास किया है।
प्रदर्शन करने वालो मै शलभ गुप्ता एडवोकेट, संजय गुप्ता ,परवीन तायल, रजनीश बंसल, अनिरुद्ध बलितान्न, अक्षित अग्रवाल, देवेश गर्ग,आकाश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पर्णव तायल, राजेश सिंघल, रमित मित्तल, शेर्यांश गोयल, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।

 

 

बैंक के आसपास के चैकिंग अभियान चलायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर बैँकों व आसपास क्षेत्र में थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बैंक मैनेजर व स्टाफ से कहा कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारियों को बैंकों तथा आसपास चेकिंग के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में एटीएम व बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के आसपास चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंक व बैंक के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति व वाहनों पर घूमने वाले युवकों की तलाशी भी ली। पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि यदि आसपास या फिर बैंक में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस ने बैंक परिसर के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी की।

 

नैनो यूरिया के ड्रोन द्वारा कराया स्प्रे का लाइव डेमोMuzaffarnagar News
मंसूरपुर। (Muzaffarnagar News) चीनी मिल मंसूरपुर की ओर से ग्राम बोपाड़ा में गन्ने की फसल पर नैनो यूरिया और कीटनाशक रसायन का स्प्रे ड्रोन से कराया गया। ग्राम बोपाड़ा के किसान राजकुमार पुत्र ऋषिपाल के एक एकड़ गन्ने की फसल पर ड्रोन द्वारा स्प्रे में कुल ६ मिनट का समय लिया गया। यह लाइव डेमो तीव्र ड्रोन कंपनी की ओर से विकास कुमार, रमन और अश्विनी की टीम द्वारा किया गया। इस ड्रोन में १० लीटर क्षमता का पानी का टैंक है, जो एक एकड़ खेत में स्प्रे के लिए पर्याप्त है। ड्रोन कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा इसकी कीमत ६.५ लाख रुपए बताया गया, जिसके साथ बैटरी के ०५ सेट भी कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं। ड्रोन कंपनी के द्वारा एक एकड़ के स्प्रे हेतु रुपए ३७५ चार्ज किया जा रहा है। स्प्रे हेतु नैनो यूरिया व कीटनाशक आदि की व्यवस्था किसान की रहेगी। ड्रोन से नैनो यूरिया व कीटनाशक के स्प्रे से जहां एक ओर लेबर की बचत होगी वहीं इससे जमीन और वायुमंडल में प्रदूषण कम होगा। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी, खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, चीनी मिल मंसूरपुर के महाप्रबंधक (गन्ना) बलधारी सिंह, उत्तम वर्मा व श्री मुनेश कुमार, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक, दिनेश कुमार, उप प्रबंधक, संदीप कुमार व अनिक शर्मा, केन ऑफिसर उपस्थित रहे। किसान के खेत पर लाइव डेमो देखने व जानकारी करने के लिए ग्राम बोपाड़ा के किसान श्री रविन्द्र, योगेंद्र, अनुज, प्रतीक चौहान, अमित, हरस्वरूप, नीरज और अरविंद प्रधान ग्राम सोंटा के किसान परमजीत, पप्पू भगतजी, संजीव तथा ग्राम नावला से किसान रोहित और आशिष तथा ग्राम मंसूरपुर के किसान मोहम्मद माजिद उपस्थित रहे।

 

पोर्टल का परीक्षण किया
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बुढाना द्वारा स्वयं आई. जी.आर.एस. पोर्टल का परीक्षण किया गया। शासन एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, बुढ़ाना द्वारा स्वयं आइजीआरएस पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायती संदर्भों का परीक्षण किया जाता है एवं उनके निस्तारण हेतु जल्द से जल्द प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है।

 

गौकशी के आरोप में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गोकशी करते हुए ०७ गौतस्कर अभियुक्तगण को जंगल ग्राम तिगरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण सलीम पुत्र नूरहसन निवासी तिगरी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर, शमशेर पुत्र जाकीर निवासी तिगरी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर, महबूब उर्फ भूरा पुत्र हाशीम निवासी तिगरी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर, नदीम उर्फ लाला पुत्र भूरा निवासी तिगरी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर, शमशाद पुत्र जाकीर निवासी तिगरी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर, जमशेद पुत्र जाकीर निवासी तिगरी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर, याकूब पुत्र हाशीम निवासी तिगरी थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से. ६० किलो गौमांस, ०१ गौवंशीय पशु (कटा हुआ), गौकशी करने के उपकरण बरामद किया।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देशSsp
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में यातायात व्यवस्थाओं का सुदृढीकरण करते हुए जनपद को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है, इसी क्रम में एसएसपी द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर यातायात, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। एसएसपी द्वारा स्वंय भीड-भाड वाले चौराहे पर खडे होकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा यातायात दुरुस्त रखने, सडकों पर वाहन न खडे होने देने, वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल/सफेद पट्टी के नीचे ही खडे हो, जाम की स्थिति न होने पाये सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से थाना प्रभारी कोतवाली नगर व ट्रैफिक पुलिस को अवगत कराया गया। साथ ही यातायात सुगम व सुचारु रहे इसके लिए ऐसे प्वाइंटस जहां जाम की स्थिति रहती है वहां पुलिस की उपस्थिति बढाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहनों को टो कर उनका चालान करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली पुलिस ने रविवार को नगर क्षेत्र में महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। महिला हेल्पलाइन से जुड़े मोबाइल नंबर, कानूनी जानकारी के लिए पंफलेट वितरित किए। महिला आरक्षी ने संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जानसठ तिराहा, जीटी रोड, बिद्दीबाड़ा बाजार, जानसठ रोड पर एंटी रोमियो टीम महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

फाईन आर्ट के विद्यार्थियों ने शिमला में किया समर आर्ट कैंपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमैन्ट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व डा० सचिन गोयल की प्रेरणा से बी०एफ०ए० विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा तीन दिवसीय समर आर्ट कैंप का आयोजन शिमला के प्रसिद्ध वाटर फॉल चौडविक पर किया गया। जिसका आयोजन एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एवं समरहिल शिमला की प्रसिद्ध आर्ट गैलरी सनत आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। विद्यार्थियों ने चौडविक फॉल के अनेक दृश्यों को वही पर लाईव बनाकर वहां की अनेक कम्पोजिशन को कागज पर उतार दिया। विद्यार्थियो ने वाटर कलर, पोस्टर कलर, एक्रेलिक कलर व ऑयल कलर आदि अनेक माध्यमों से हस्त निर्मित कागज एवं कैनवस पर आकर्षक कलाकृतियां तैयार की। उक्त कैम्प के दौरान विद्यार्थियों को प्रोग्रेस्वि आर्टिस्ट ग्रुप के समकालीन प्रसिद्ध अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कलाकार श्री बानी प्रोसन्नों (सदस्य इंटरनैशनल आर्ट एसोसिएशन) से भी रूबरू होने का मौका मिला जिन्होनें नव-कलाकारों को कला की अनेक बारिकियों के विषय में बताते हुए आशीष वचन दिये।
शिमला में प्रसिद्ध आर्ट गैलरी सनत आर्ट फाउंडेशन के संरक्षक व शिमला केन्द्रीय विश्वविद्यालय में विजुअल आर्ट के चौयरमैन प्रो० (डा०) हिम चटर्जी ने कैंप के आयोजन के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिये व उनके पिता स्व० श्री सनत कुमार चटर्जी जोकि भारतीय आधुनिक कला की प्रसिद्ध वॉश तकनीक के अन्तिम अग्रदूतों में से एक थे द्वारा लिखित किताबें श्रुति मंजरी व दशमहाविद्या की एक-एक प्रति भी उपहार स्वरूप प्रदान की। ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कैंप के आयोजक डा० अमित कुमार, व सहआयोजिका अंकिता साहू ने प्रो० (डा०) हिम चटर्जी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके पिता स्व० श्री सनत कुमार चटर्जी का पोट्रेट भेंट किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों में पायल सैनी, कार्तिक शर्मा, अनमोल सोनी, आर्यन, माधव शर्मा, उज्जवल आदि की कलाकृतियों को काफी पसंद किया गया। कैंप के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों व विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

 

रोजगार मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर।. (Muzaffarnagar News) सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी डा0 सोनाली सिंह ने अवगत कराया कि जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 15.6.2022 को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन/फोन/विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जायेगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में निजि कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई0 आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, एच0आर0 मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर जॉब शिखर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। रोजगार मेला की आई डी 5685 है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई0डी0 खोलकर “समस्त नौकरियां” पर क्लिक कर रोजगार मेला में जनपद मुजफ्फरनगर की “विज्ञापित रिक्तियों” को देखे इसके पश्चात “आवेदन करे” पर क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे । अभ्यर्थी का ऑनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में दिनांक 14.6.2022 तक आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

शिविर हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ललित कला अकादमी लखनऊ के सहयोग से एम एम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में बाल एवं युवा कलाकारों में एक से बढ़कर एक चित्र बनाने की होड़ लगी हुई है प्रतिदिन कलांगन में से जुड़े कला अध्यापकों कलाकारों के हिसाब से परीक्षण दे रहे हैं कुछ छात्र तो ऐसे हैं जो कलाकार भी हैं और कला परीक्षक भी हैं सहारनपुर की तैयबा एवं रूबी खान ने संयुक्त रूप से एनिमल रंगो के अदभुत टेक्चर उत्पन्न किए हैं जो संदेश परख हैं इस विधि में तेल रंग अलसी तारपीन और वार्निश के द्वारा मनमोहक टेक्चर बनाया गया है उन्होंने कैनवास से लेकर फोटोग्राफिक सीट पर आश्चर्यजनक तल विभाजन किए हैं इस विधि को प्रीति धीमान हिमांशु ज्योति आर्य योगेश कुमार प्रीति वर्मा अनमोल सोनी राधिका सैनी अक्षय रेनू रानी अंजू देवी शालू देवी आदि ने आत्मसाक्षात्कार टेक्चर के क्षेत्र में नए प्रयोग आत्मा विमुक्त करने वाले हैं यह विधि हर आयु वाले वर्ग के कलाकारों के लिए अचानक प्राप्त परिमाणा में सर्वाधिक अनुकरणीय सिद्ध हुआ है वेस्ट मटेरियल से जुड़ी मानसी ३ष्ठ प्रभाव मैं सिद्ध हास्त सोनिया सैनी प्रिया सैनी के काम को बाल कलाकार रुचि के साथ कर रहे हैं। शिविर के व्यवस्थापक डॉक्टर राजबल सैनी ने बताया कि शिविर का समापन कपिल देव अग्रवाल जी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कला कौशल के कर कमलों द्वारा होगा शिविर कलाकार महावीर सैनी के कुशल नेतृत्व मैं निरंतर गति प्राप्त कर रहा है शिविर को सफल बनाने में सुनील कुमार , पुनीत कुमार, सीमा त्यागी आदि लोगो का सहयोग रहा है । शिविर सयोजक डॉ० अनिल सैनी ने बताया कि कल मूर्ति कला में डी० ए० वी० क्कत्र कॉलेज से प्रसिद्ध मूर्तिकार नीरज मौर्य मूर्तिकला का डेमोस्ट्रेशन देंगे ।

 

अमृत सरोवर का कार्य जारी
जानसठ। (Muzaffarnagar News) विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत नगला में अमृत सरोवर का कार्य सचिव उदयवीर सिंह के द्वारा लगातार कराया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशन में एवं खंड विकास अधिकारी जानसठ संतप्रकाश के कुशल नेतृत्व में सचिव उदयवीर सिंह द्वारा विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत नगला में अमृत सरोवर का कार्य लगातार करवाया जा रहा है।

 

अनन्या
अनन्या

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एम0बी0ए0 के प्रथम समेस्टर का परिणाम घोषित – बेटियो ने मारी बाजी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष कें सभी विद्यार्थियां ने अच्छे अंकों से उर्त्तीण होकर महाविद्यालय का नाम और भी रोशन किया, जिसमें टॉप 10 में 8 छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है। पिछले दिनो तृतीय समेस्टर घोषित परीक्षा परिणाम में भी छात्राओ प्रियांशी त्यागी 80 प्रतिशत, फरहाना और साहिबा नाज़ 78 प्रतिशत व प्रियांशी अग्रवाल, आरती, अकांक्षा जैन नें 77 प्रतिशत, उत्तम प्रतिशतता प्राप्त करके टॉप तीन मे आकर कॉलेज का नाम रोशन किया। एम0बी0ए0 प्रथम समेस्टर मे आख्या सिंघल ने सबसे अधिक 76.58 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनन्या ने 74.4 प्रतिशत व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दिव्यांशी ने 74.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रथम स्थान पर आख्या सिंघल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनो कों दिया और ईश्वर को धन्यवाद देते हुए अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम का भी अनुभव बताया, उन्होने कहा अध्यापकों द्वारा समय समय पर दिये गये ज्ञान टिप्स और विभिन्न क्रियाएं जो कक्षा व कक्षा के अलावा करवाई गई, वह बहुत मददगार साबित हुई है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनन्या ने कहा गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में स्वर्णिम दिन आया है, साथ ही उन्होने बताया माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा की महत्वपूर्णता रही है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दिव्यांशी ने कहा महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप से ही यह सफलता प्राप्त की है उन्होने यह भी बताया कि पुस्तकालय मे सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध है, जिन्होने हमे अध्ययन मे बहुत मदद की।
महाविद्यालय के चैयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने एम0बी0ए0 के सभी विद्यार्थियां को सफलता पर बहुत बहुत बधाई दी तथा उन्होने कहा हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व हैं और हमे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हमारें छात्र इसी तरह कठिन परिश्रम करते रहेंगे और कामयाबी की सीढी चढते रहेंगे और अपने महाविद्यालय का नाम ऐसे ही रोशन करते रहेंगें। उन्होने इसी कामना के साथ सभी छात्रों का उत्साह बढाया और उन्हे भविष्य में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही उन्होने विभागाध्यक्ष व विभाग के सभी अध्यापको को भी बधाई देते हुए ऐसे ही मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया।
विभागीय डीन पंकज कुमार ने सबसे पहले अध्यापकों को अभिप्रेरणा दी, साथ ही उनके मार्ग दर्शन में विद्यार्थियां को मिली सफलता पर बधाई देते हुए उन्हे जीवन मे ऐसे ही कामियाबी हासिल करनी है और अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करना है।
विभागाध्यक्ष डा0 अशफाक अली ने विद्यार्थियो को प्र्रेरित करते हुए कहा कि उन्हे आगे अपने जीवन मे इसी प्रकार की सफलताएं अर्जित करते हुए एक बेहतर मैनेजर के गुण विकसित करने है और ना ही केवल कॉलेज बल्कि देश और समाज निर्माण मे भी अपना योगदान प्रदान करना है।
विभाग के प्रवकताओ राजीव रावल, श्रुति मित्तल, मौ0 दानिश व साक्षी चौधरी आदि ने छात्रो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

शहीद बच्चन सिंह मामले का कराया पटाक्षेप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कारगिल की जंग में अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले लांस नायक बचन सिंह की शहादत को आखिरकार जिला प्रशासन ने भी सलामी पेश कर दी। इस मामले में दो माह पूर्व उनके नाम पर किये गये मार्ग का नामकरण नये सिरे से करने के बाद पैदा हुए विवाद का पटाक्षेप जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के हस्तक्षेप के बाद कर दिया गया। इसमें जिला प्रशासन ने शहीद का सम्मान बरकरार रखा और सिख समुदाय के लोगों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया कि पचेण्डा रोड का नामकरण शहीद बचन के नाम पर ही कायम रहेगा, इसको बदला नहीं जायेगा। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के द्वारा इस मामले में शांति मार्च निकालने की घोषणा को भी वापस ले लिया और प्रशासन का आभार जताया। वहीं आज शहीद बचन सिंह की २३वीं पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद करने के लिए स्मारक पर हवन किया गया और लोगों ने फूल अर्पित किये। यहां पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल सुरेश चन्द्र त्यागी ने बताया कि डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इस मामले में वार्ता के लिए दोनों पक्षों के 11-11 लोगों को बुलाकर मामले का पटाक्षेप करा दिया।

 

भाकिप ने पालिकाध्यक्ष के नाम सौपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय विकास पार्टी ने पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल से काली नदी रोड व नदी रोड स्थित नालो की साफ-सफाई की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप के नेतृत्व मे पालिका प्रागण मे पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि मौहल्ला गउशाला नदी रोड,मौहल्ला नया बॉंस शिव मन्दिर के पास शमशान घाट स्थित आत्मबोध योग आश्रम, पानी की टंकी के पास काली नदी बह रही है। जिसको काली नदी में कई पडे हैं। जिससे काली नदी प्रदूषित हो गई है। और समस्त किसान, मजदूर इस प्रदूषित नदी को पार करके अपने खेतों पर जातें है। जिससे बहुत से किसान बीमार पड गए। संगठन की और से पालिकाध्यक्ष से नदी व नाले की उचित साफ-सफाई की मांग की गई। ज्ञापन सौपने वालो मे विनोद कश्यप, अनिल कुमार, गौरव कश्यप,सुभाष, हाजी जहीर,अतर सिंह, सागर आदि मौजूद रहे।

 

फर्जी पत्रकार बनकर लोगों से उगाही/ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तारKhatauli Fake Journalist_
खतौली। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन उगाही करता था तथा पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। गिरफ्तार अभियुक्त जुगनू शर्मा पुत्र यज्ञदत्त शर्मा निवासी ग्राम सिखरेडा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।जिसके पास से ०२ फर्जी प्रेस आई०डी० कार्ड-बरामद हुआ। जी न्यूज इंडिया जिला सूचना अधिकारी के यहां पंजीकृत नही है तथा बरामद दोनों आई०डी० कार्ड की वैधता भी समाप्त हो चुकी है जिसमें एक आई०डी कार्ड पर अभियुक्त द्वारा वैधता को स्वंय से बढाया भी गया है। अभियुक्त खुद को पब्लिक एशिया का पत्रकार बताता था जिसकी जिला सूचना अधिकारी के पास कोई सूचना नही पायी गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि अभियुक्त द्वारा कितने व किन-किन लोगों से ठगी की गयी है।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =