उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Sonbhadra News: बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शौच के बहाने उसके मायके से भाग खड़ा हुआ। आरोप है कि अब वह चोरी छुपे दूसरी जगह शादी रचाने में लगा हुआ है।

एसपी से लगाई गई गुहार में पीड़िता ने जानकारी दी है कि वह चोरी-छिपे रविवार की रात शादी करने वाला है। पेट में आरोपी के संयोग से तीन माह का गर्भ पलने का हवाला देते हुए शादी रोकवाने और झांसा देकर कथित दुष्कर्म किए जाने के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

एडीजी जोन वाराणसी और डीआईजी मिर्जापुर की तरफ से सोनभद्र पुलिस को प्रकरण संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता की तरफ से एसपी सहित अन्य को अवगत कराया गया है कि बभनी थाना क्षेत्र के ही एक 27 वर्षीय युवक ने, शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार चार वर्ष तक दुष्कर्म किया। आरोप है, कि कई बार वह उसके मायके में आकर उसके साथ संबंध बनाया।

जब उसने विधि विधान से शादी या कोर्ट मैरिज करने के लिए दबाव बनाया तो वह उसके मायके से शौच जाने की बात कह कर गायब हो गया। रविवार को एसपी, डीआईजी और एडीजी को ट्वीट के जरिए दी गई जानकारी में बताया गया है कि रविवार की दोपहर उसे पता चला कि वह इलाके की एक युवती से चोरी छुपे शादी रचाने की तैयारी में लगा हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + ten =