उत्तर प्रदेश

Bareilly News: ‘हमारा अनाज खाकर मोटे हुए चूहे काट रहे हैं हमारा ही कालीन’-लक्ष्मीनारायण चौधरी

 Bareilly News प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सोमवार दोपहर मनोहर भूषण इंटर कालेज के ग्राउंड में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के कल्याण की योजनाओं को विस्तार से बताने के साथ ही नुपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रदेश भर में उपद्रव करने वालों पर भी निशाना साधा।

गन्‍ना विकास मंत्री ने उपद्रवियों पर निशाना साधते हुुए कहा कि हमारा अन्न खाकर मोटा हुआ चूहा हमारा ही कालीन काटता है। कहा कि  मोटा चूहा पत्थरबाज, गोलीबाज भी हो सकता है। वह यही नहीं रुके, उन्‍होंने यह भी कहा कि बराबर कीसुविधाएं देने के बाद भी कुछ लोग देश के विकास में सहयोग नहीं करते।

गन्‍ना विकास मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों के लिए एक ही तरह की है। इसमें 40 प्रतिशत लाभ उन लोगों को मिल रहा है, जिन्होंने 95 प्रतिशत वोट भाजपा को नहीं दिया। बावजूद इसके सरकार की योजनाएं सभी लोगों को समान रूप से दी जा रही हैं।

कुछ लोग बराबर की सुविधाएं देने के बाद भी देश के विकास में सहयोग नहीं करते। उन्हें उस मोटे चूहे के जैसे बताया जो जिसका अन्न खाकर मोटा होता है और उसी की कालीन काट देता है। बोले, चूहा पत्थरबाज, ईंटबाज, गोलीबाज भी हो सकता है। कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए।

देश, प्रदेश में सभी के लिए सुरक्षित माहौल बताते हुए विकास में भागीदार बनने का अनुरोध किया। सपाइयों के भ्रष्टाचार पर भी तीखा प्रहार किया, बोले पहले दीवारें फाड़कर भगवान नृसिंह निकलते थे अब खंभों से लक्ष्मी पैदा हो रही हैं।

गन्‍ना विकास मंत्री लक्ष्‍मी नारायण चौधरी बरेली के प्रभारी मंत्री भी हैं। वह दो दिन के दौरे पर बरेली हैं। विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ वह पार्टी नेताओं से भी मिल रहे हैं। वह कल रात में बरेली पहुंचे थे। 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 3 =