Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी के निर्देशो के चलते जबरदस्त वाहन चैकिंग अभियान, पुलिस प्रशासन अलर्ट

मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना किसी जरूरी काम के बाजार मे निकले व्यक्तियो को वापिस घर लौटाया।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के मददेनजर पुलिस ने नगर के शिव चौक, शामली पुलिस चौकी, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, किदवईनगर आदि अनेक स्थानो पर जबरदस्त वाहन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा दर्जनो वाहनो को सीज किया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे पुलिस ने शिव चौक, शामली रोड व मिनाक्षी चौक आदि स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुसि ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे। वहीं दूसरी और सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ रोड, भोपा रोड, चौडी गली, गउशाला रोड आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग की तथा वाहनो के चालान काट कर समन शुल्क वसूला।

थाना सिविल लाईन पुलिस ने मालवीय चौक, अस्पताल चौराहा तथा कच्ची सडक गाजावाली पुलिया आदि स्थानो पर चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा लॉक डाउन के पालन के लिए की गई सख्ती से लोगो मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहान चालक तो चैकिंग पाइंट देख दूर से ही रफू चक्कर हो गए।

कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी के निर्देशो के चलते पुलिस ने विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की कार्यवाही से बिना किसी कार्य के सडकों पर सरपट दौड रहे वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

कोविड 19 के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रशासन द्वारा सभी नागरिको से अपने घरो मे रहने की अपील की गई है। इसी संदर्भ मे एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एसपी देहात नेपाल सिह ने आज भारी पुलिस फोर्स के साथ शाहपुर, बुढाना, भौराकलां, तितावी मे फ्लैग मार्च किया तथा नागरिको से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की।

पुलिस ने इस दौरान मैडिकल स्टोर संचालको व डाक्टरो को सोशल डिस्टेंसिंग रखने के आदेश् ा दिए। भौराकला क्षेत्र मे नागरिको ने कोरोना फाइटर पुलिसकर्मियो पर पुष्पवर्षा की। एसपी देहात नेपाल सिह ने पुलिसकर्मियो को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 8 =