Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पालिका चेयरमैन ने दिये निर्देश

मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा होम क्वॉरेंटाइन मैं अपने आवास से जनहित के कार्यों के लिए पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिए।

पालिका अध्यक्ष द्वारा अरुण कुमार कर निर्धारण अधिकारी ,राजस्व निरीक्षकगया अमित कुमार, अमरजीत एवं विजय कुमार को निर्देशित किया गया कि कोरोना वायरस के चलते मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को एक १००० के फार्म शीघ्रता से कंप्यूटर में उनकी फीडिंग कराएं , जिससे शीघ्रता पूर्वक शासन द्वारा उनके खातों में धनराशि अवमुक्त हो सके।

कार्य में विलंब ना हो यह ध्यान रहे। इसके पश्चात चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर के नाला सफाई एवं फागिंग कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्बाध रूप से नगरीय नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कराए जाने एवं समयबद समुचित सिल्ट निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

पुनः नगर में फागिंग कार्य एवं सैनिटाइजर कार्य किए जाने पर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का पालिका अध्यक्ष द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। ४० मिनट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि जनता को पालिका स्तर की समुचित सुविधाओं में कोई भी व्यवधान नहीं आना चाहिए 

साथ ही दिए गए निर्देश तथा किए जाने वाले कार्यों की व्हाट्सएप, टेलीफोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से प्रगति आख्या दैनिक रूप से उन्हें उपलब्ध कराएं द्य चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर निर्देशित किया गया की एंटी लारवा दवाई का स्प्रे नगरीय नालियों और सफाई कराए गए नालों में कराए जाने हेतु वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी से वह संपर्क कर कार्यवाही कराए।

पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अरुण कुमार का निर्धारण अधिकारी, राजीव कुमार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, संजय पुंडीर सेनेटरी इंस्पेक्टर, विजय कुमार, अमित कुमार,अमरजीत सिंह राजस्व निरीक्षक गण के अलावा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद, प्रवीण कुमार लिपिक ,आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार ,स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + fourteen =