Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कला प्रदर्शनी शिविर में पेटिंग्स के गुर सिखाये

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महामना मालवीय इंटर कॉलेज में चल रहा कला शिविर अपने अंतिम चरण में है। सभी कलाकार अपनी कलाकृतियों को अंतिम रूप देने में जी जान से जुटे हैं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन ललित कला अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष सीता राम कश्यप जी एवं सहारनपुर के प्रख्यात कलाकार डॉक्टर राम शब्द सिंह के कर कमलों द्वारा होगा।

ऋषिपाल गौतम पूर्व प्रधानाचार्य एवं एमएलसी ने डेमोंसट्रेशन देते हुए बताया कि कलाकृति चितेरे के अंतर्मन से उपस्थिति है। सूर्योदय होते ही सृष्टि प्रत्येक प्राणी को सक्रिय कर देती है इसी भाव को कलाकार सफलता के साथ चित्र में दर्शाया।आपने उत्साह से परिपूर्ण रंग योजना का चित्र के माध्यम से प्रयोग करते हुए एक सार्वभौमिक संदेश देने की कोशिश की है।

दिल्ली से आए ललित कला अकादमी लखनऊ से सम्मानित युवा कलाकार डॉ रूचिन शर्मा ने सेमीएब्स्ट्रेक्ट पेंटिंग की बारीकियों को बाल एवं युवा कलाकारों के साथ साझा किया। गर्म रंगों के साथ खेलते हुए आपने सहज ही मनभावन टेक्सचर को सृजित करने की विधि समझा दी। पता ही नहीं चला कब आपने आकृति को स्पेस में उतारकर पेंटिंग को पूर्ण कर दिया।

आपने बताया कि एब्स्ट्रेक्ट पेंटिंग में रंग रूप एवं टेक्सचर के साथ टोनल वैल्यूज का भी बड़ा महत्व होता है। इस दौरान सृष्टि, सोनिया, प्रीति, जीनत, रूबी खान, सपना कल्याणी, राहुल कुमार, हिमांशु राधा, सागर पाल, ऐश्वर्या, वंशिका, सोनिया, नसरा, प्रीति धीमान, तैयबा, मोहम्मद साहिल हसन, रुद्राक्ष सोहानियां एवं ज्योति आर्या आदि उपस्थित रहे।

शिविर के संयोजक डॉ अनिल सैनी ने बताया कि २१ जून २०२२ को विश्व योग दिवस के उपलक्ष में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। डॉक्टर राजपाल सैनी, सुनील कुमार, संजय धीमान, देव दयाल ,अनमोल सोनी, प्रिया सैनी, मानसी नामदेव, प्रीति प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eight =